मुंबई से लौटे व्यक्ति ने मासूम को प्यार में दिया कोरोना का संक्रमण
![मुंबई से लौटे व्यक्ति ने मासूम को प्यार में दिया कोरोना का संक्रमण](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2020/05/image_750x_5ecb773024328.jpg)
मोहित द्विवेदी @ हमीरपुर,
जनपद हमीरपुर में कोरोनावायरस मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुंबई से लौटे एक श्रमिक के संपर्क में उसका 3 वर्षीय बेटा भी आ गया जिससे दोनों पिता-पुत्र संक्रमित हो गए।
मुंबई से आए अधेड़ प्रवासी मजदूर को स्वास्थ्य विभाग ने सुमेरपुर के क्वॉरेंटाइन सेंटर गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ठहराया था। इसी दौरान उसका 3 वर्षीय था संपर्क में आया, पहले पिता का नमूना भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटव आने पर मेडिकल काॅलेज में आइशोलेट किया गया था। बाद में बेटे का नमूना भी भेजा गया जो आज संक्रमित पाया गया है। आज ही एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है जिससे जिले में मरीजों की संख्या बढ कर 6 हो गयी।
उन्हें इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इस बीच दो संक्रमित मरीज मिलने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी संबंधित गांव में पहुंच गए हैं और गांव को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)