देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर पर

आर्थिक र्मोच पर अच्छी खबर आई है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली,

आर्थिक र्मोच पर अच्छी खबर आई है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात जुलाई को समाप्त हफ्ते में 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉल पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा था।

यह भी पढ़ें- बांदाः इन मांगों को लेकर दृष्टिहीन छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम



रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। आरबीआई के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 98.9 अरब डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर हो गईं। वहीं स्वर्ण भंडार का मूल्य 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के मुताबिक सात जुलाई को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- "शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्ता के अतुल्य बलिदानों को पत्रकारों का सहृदय नमन" : दिनेश निगम दद्दा जी

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0