ओले गिरने से फसले हुई तबाह, खेतो में भरा पानी
जिले में ओलावृष्टि के साथ कई स्थानों पर बारिश से फसलें नष्ट हो गईं...
![ओले गिरने से फसले हुई तबाह, खेतो में भरा पानी](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2024/02/image_750x_65cc55b35b7da.jpg)
चित्रकूट। जिले में ओलावृष्टि के साथ कई स्थानों पर बारिश से फसलें नष्ट हो गईं। खेतों में बारिश का पानी भी भर गया है। सबसे अधिक नुकसान जिले के भरतकूप व मानिकपुर क्षेत्र के गांवों में लगी फसलों को हुआ। कृषि विभाग जिन स्थानों में अधिक ओलावृष्टि हुई है उसका सर्वे करा रहा है। सबसे अधिक भरतकूप क्षेत्र के गांव में नुकसान हुआ है। वहीं बारिश होने शहर की गलियों सहित गांवों की गलियों में जलभराव व कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो गया है। 60 मिली मीटर बारिश हुई है। जिसमें सबसे अधिक मऊ क्षेत्र में हुई है।
यह भी पढ़े : हाट एअर बैलून उड़ान का उठाया लुत्फ
सोमवार की रात्रि को लगभग तीन बजे जोरदार बारिश शुरु हो गई। इसके कुछ ही देर में ओले गिरने लगे। जिसमें भरतकूप क्षेत्र के अलावा जिला मुख्यालय के आसपास के गांव सहित अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। मानिकपुर क्षेत्र के भी कुछ गांवों में ओलावृष्टि हुुई। इसी के साथ लगभग एक घंट से अधिक बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। हवा चलने से गेहूं की फसल गिर गई। जबकि चना, मसूर, मटर सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश होने से शहर सहित गांवों की गलियों व में पानी भर गया। इससे आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े : 17-18 फरवरी को 15 केन्द्रों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा
यह भी पढ़े : डीएम ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)