बुंदेली धरती पर फसलों को इस परियोजना से अब मिलेगा भरपूर पानी

शौर्य और संस्कार की धरती बुंदेलखंड के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जुन सहायक नहर..

बुंदेली धरती पर फसलों को इस परियोजना से अब मिलेगा भरपूर पानी
महोबा अर्जुन सहायक परियोजना (Mahoba Arjun Auxiliary Project)

  • शुक्रवार को अर्जुन सहायक नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • परियोजना से चार लाख से अधिक लोगों की प्यास भी बुझेगी

शौर्य और संस्कार की धरती बुंदेलखंड के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जुन सहायक नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना के चालू होने से क्षेत्र में न केवल फसलों को भरपूर पानी मिलेगा बल्कि चार लाख से अधिक लोगों की प्यास भी बुझेगी। बुंदेलखंड के लिए अर्जुन सहायक नहर परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका है।

करीब एक दशक पहले (2009-10) शुरू यह परियोजना शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों लोकार्पित हो जाएगी। इस परियोजना से न केवल बुंदेलखंड हरा-भरा होगा बल्कि महोबा, हमीरपुर और बांदा जिले की करीब 44381 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित होगी। साथ ही 15104 हेक्टेयर सिंचन क्षमता की पुनर्स्थापना होगी। इसके अलावा कबरई बांध से महोबा को 20 मिलियन घन मीटर पेयजल भी उपलब्ध होगा। अर्जुन सहायक परियोजना चार लाख लोगों की प्यास बुझाएगी।

यह भी पढ़ें - बेहतर आवभगत के सहारे अलग बुन्देलखण्ड राज्य व रोजगार पर आशामय बुंदेले

  • सिंचित होगी बांदा, हमीरपुर और महोबा की 44381 हेक्टेयर भूमि
  • लाभान्वित होंगे 168 ग्रामों के 149755 किसान

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2009-10 में 850 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई अर्जुन सहायक परियोजना को वर्ष 2015 में पूरा होना था। पर, पहले की सरकारों द्वारा समय से धन न दिए जाने की वजह से न केवल परियोजना के पूरी होने में देरी हुई, बल्कि इसकी लागत बढकर 2655.36 करोड़ रुपए हो गई। इस परियोजना से महोबा, हमीरपुर और बांदा के 168 ग्रामों के 149755 किसान लाभान्वित होंगे।

  • महोबा के लोगों को मिलेगा 20 मिलियन घन मीटर पेयजल
  • हर खेत को पानी के नारे को साकार कर रही योगी सरकार

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पर ड्राप, मोर क्रॉप’ और ‘हर खेत को पानी’ के नारे को साकार करने के लिए सरकार ने 2018 से इसके लिए जरूरत के अनुसार बजट आवंटित करना शुरू किया। साथ ही शासन स्तर से नियमित मॉनिटरिंग के बाद से इसके काम में तेजी आई।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया

अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण अक्सर सूखे की मार झेलने वाले बुंदेलखंड के लिए ऐसी परियोजनाएं जरूरत भी हैं। इसीलिए बुंदेलखंड पर योगी सरकार का सर्वाधिक फोकस भी है। अपनी इसी प्राथमिकता के मद्देनजर सरकार ने एक मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के दौरान रसिन बांध परियोजना (चित्रकूट) बंडई बांध परियोजना (ललितपुर) को पूरा किया।

महोबा अर्जुन सहायक परियोजना (Mahoba Arjun Auxiliary Project)

इनसे क्रमशः संबधित जिलों की 2290 और 3025 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित हुई। पंप कैनाल (ललितपुर) के टॉप पर 2.50 क्षमता के सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन भी हो रहा है। आने वाले दिनों में बुंदेलखंड की कुलपहाड़ और शहजाद जैसी परियोजनाएं प्रदेश के लिए मॉडल बनेंगी। इनको स्प्रिंकलर सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इनसे कम पानी में अधिक सिंचाई होगी और उपज भी बढ़ जाएगी।

  • इन परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे पीएम

54.28 करोड़ रुपये की लागत तथा महोबा जिले में 1050 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित करने वाली रतौली बांध परियोजना।

512.74 करोड़ रुपये की लागत तथा ललितपुर जिले में 3800 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित करने वाली भावनी बांध परियोजना।

18.24 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर में 600 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित करने वाली मझगांव एवं चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना।

सिंचाई के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, खनिज विभाग, पर्यटन विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग महोबा की 24.13 करोड़ रुपये की लागत वाली 5 अन्य परियोजनाएं।

यह भी पढ़ें - महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1