डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक...

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

निर्देशित किए कि मीनू के अनुसार दिया जाए कैदियों को भोजन, नाश्ता

चित्रकूट(संवाददाता)। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय एवं पाकशाला (रसोई घर) का निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किए कि कैमरा संचालित रहना चाहिए एवं जो कैमरा खराब है उसको रिपेयर कराएं। जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान निरुद्ध महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किए कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार दूरभाष पर बात भी कराते रहें। निर्देशित किया कि बच्चों को झूला व कैरमबोर्ड की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने निरुद्ध कैदियों के लिए के लिए आरो पानी की सप्लाई का भी निरीक्षण किये। तत्पश्चात  उन्होंने पाकशाला का निरीक्षण किया जहां मीनू के हिसाब से भोजन बनते हुएं पाया गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के अनुसार दिया जाए इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0