सदर विधायक की शिकायत पर डीएम और एसपी का छापा,18 पोकलैंड मशीनें सीज

हमीरपुर जिले के सदर विधायक डॉक्टर मनोज प्रजापति और जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले...

सदर विधायक की शिकायत पर डीएम और एसपी का छापा,18 पोकलैंड मशीनें सीज

हमीरपुर जिले के सदर विधायक डॉक्टर मनोज प्रजापति और जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में अवैध खनन और परिवहन को लेकर शिकायत की थी। इस पर 

यह भी पढ़ें - एसएसपी कार्यालय में घुसकर महिलाओं ने इस सिपाही को इस बजह से जमकर पीटा

शुक्रवार रात को डीएम डॉक्टर चंद्र भूषण त्रिपाठी और एसपी शुभम पटेल ने खदानों का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान 18 पोकलैंड मशीनों को सीज किया गया। इस दौरान 48 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया। साथ ही, आठ के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई है। 

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की इस उद्योग नगरी में 315 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से हजारों लोग पाएंगे नौकरी

बताते चलें कि भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने अवैध खनन व ओवरलोडिंग के संबंध में शिकायत की थी। इसके साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, रोडवेज डिपो के वर्कशॉप सहित अन्य समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया था। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था। इसके बाद जिले में देर प्रशासन मुस्तैदी से कार्रवाई करता रहा।

यह भी पढ़ें -1857 क्रान्ति और रानी लक्ष्मीबाई

मुख्यमंत्री से सदर विधायक ने कहा जिला प्रशासन, एआरटीओ व पुलिस विभाग की मिली भगत के चलते जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन पट्टाधारक जिला प्रशासन व खनिज विभाग की सह पर नदियों के साथ ग्रामीणों के खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं।


सभी सिंडीकेट बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग रखी। इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0