टाइगर रिज़र्व के कर्मचारियों को डीएम ने बांटे स्मार्ट फोन, पेट्रोलिंग किट

डीएम अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्मार्ट फोन व...

Apr 19, 2024 - 01:57
Apr 19, 2024 - 02:00
 0  5
टाइगर रिज़र्व के कर्मचारियों को डीएम ने बांटे स्मार्ट फोन, पेट्रोलिंग किट

कर्मचारियों को वन क्षेत्र का भ्रमण कर जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से पालन करने के दिए निर्देश

चित्रकूट(संवाददाता)। डीएम अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्मार्ट फोन व पेट्रोलिंग किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मयूर वन सभागार में किया गया।

यह भी पढ़े : जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रही हीट वेव : मौसम वैज्ञानिक

डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि रानीपुर टाइगर रिजर्व बन गया है। पहले यह वन्यजीव विहार के नाम से जाना जाता था। केन बेतवा लिंक का कार्य शुरू हो गया है। मानिकपुर क्षेत्र में पन्ना क्षेत्र से टाइगरों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जो पर्यटकों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। अब कार्य अहम हो गए हैं। लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर जंगली जानवर जो है वह जंगल क्षेत्र में रहे। उनकी सुरक्षा करें। जब ड्यूटी अच्छी तरह से करेंगे तो यहां पर बाहर से पर्यटक आएंगे। जिन्हे चित्रकूट की भौगोलिक दृष्टि से बहुत सुंदर लगेगा। जंगल व जंगली पशु, पक्षियों की रक्षा करना दायित्व है। मानिकपुर क्षेत्र का वन क्षेत्र मध्य प्रदेश से जुड़ा है। यह पहला उत्तर प्रदेश का रानीपुर टाइगर रिजर्व होगा। उन्होंने कहा कि रानीपुर टाइगर रिजर्व को विकसित करने के लिए जो भी कमियां हैं उनको दूर किया जाएगा। वन क्षेत्र के लोगों से भी संपर्क में रहे। ताकि उनको कोई समस्या न हो। यहां पर जो पर्यटक आएगा तो क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। इलेक्ट्रॉनिक सामाग्री जो दिया गया है इसका अच्छी तरह से उपयोग करें।

यह भी पढ़े : कानपुर मण्डल सहित उत्तर भारत में अबकी बार पड़ेगी अधिक गर्मी

उप निदेशक प्रभागीय वनाधिकारी रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वन क्षेत्र में कहीं आग लग जाए तो तत्काल उस पर काबू के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। तकि कोई पशु, पक्षी व वन हानि से रोका जा सके। स्मार्ट फोन व यंत्र जो दिए गए हैं उसके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महुआ बीनने का समय चल रहा है। गांव के लोगों को जागरूक करें कि वह वन क्षेत्र में आग न लगाएं। सबसे अधिक मानिकपुर प्रथम वन क्षेत्र में आग लगने की समस्या रहती है। इसको सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी लगातार भ्रमण कर देखें। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वाटर बॉडी के लिए भी वन क्षेत्र में कई जगह व्यवस्था कराई जानी है। रपटा, मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसका भी निर्माण कराया जाना है। डीएम ने वन कर्मियों एवं अधिकारियों को स्मार्ट फोन व पेट्रोलिंग किट वितरित किए। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक अधिकारी दिलीप कुमार तिवारी, वनाधिकारी हरिशंकर सिंह, नफीस खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : जिला जज रैंक के 53 जजों को मिली नई तैनाती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0