दलित महिला प्रधान को, 4 माह बीतने के बाद भी नहीं मिला चार्ज, डीएम के आदेश से खलबली

दलित महिला प्रधान द्वारा पिछले 4 महीने बाद भी चार्ज न दिए जाने की शिकायत पर डीएम द्वारा कार्रवाई के आदेश से विभाग में खलबली मच गई..

दलित महिला प्रधान को, 4 माह बीतने के बाद भी नहीं मिला चार्ज, डीएम के आदेश से खलबली
दलित महिला प्रधान (Dalit women head)

दलित महिला प्रधान द्वारा पिछले 4 महीने बाद भी चार्ज न दिए जाने की शिकायत पर डीएम द्वारा कार्रवाई के आदेश से विभाग में खलबली मच गई। अब महिला प्रधान को अभिलेखीय चार्ज दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम ने प्रधान को एक सप्ताह के अंदर चार्ज दिलाने के आदेश दिए थे।

जनपद के नरैनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बदौसा की आरक्षित सीट से सरोज सोनकर ग्राम प्रधान चुनी गई है। इनका आरोप है कि पिछली पंचवर्षीय में ग्राम पंचायत में जो भी सामग्री क्रय की गई है, उसका कोई भी लेखाजोखा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। निर्वाचित प्रधान होने के बावजूद मुझे आज तक कोई चार्ज नही मिला और न कोई सामान स्थानांतरित कराया गया है। जबकि इस बारे में मैंने खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत और जिला अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

यह भी पढ़ें - एक छत के नीचे मिली स्वास्थ्य सेवाएं, जनपद में लगे 46 मुख्यमंत्री आरोग्य मेले

  • संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधान ने शिकायत की

बताते चलें कि महिला प्रधान ने इस आशय की शिकायत 18 सितंबर पर संपूर्ण समाधान दिवस में भी की थी। जिस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए महिला को प्रधान को एक सप्ताह के अंदर चार्ज दिलाने और आदेश का अनुपालन न होने पर एफआईआर के निर्देश दिए थे।

इस निर्देश के बाद संबंधित विभाग में खलबली मच गई और आनन-फानन में दलित महिला प्रधान अभिलेखीय चार्ज दिलाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें -  सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत, भाजपा द्वारा 71 महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान

  • अभिलेख का चार्ज सचिव के होता है

इस बारे में वीडियो बीडीओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अभिलेख का चार्ज सचिव के पास रहता है। नियमानुसार अगर ग्राम प्रधान चाहे तो वह सचिन के माध्यम से उसे देख सकता है। मूल दस्तावेज प्रधान को नहीं दिए जाते हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधान को चार्ज दे दिया जाता है।

जिसके तहत उन्हे भी डोंगल भी दे दिया गया है, लेकिन इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश को देखते हुए पूर्व प्रधान के कार्यकाल में क्या-क्या क्रय किया गया इसके अभिलेख की फोटो कॉपी एक-दो दिन के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें - दो बच्चों को लेकर केन नदी पुल से छलांग लगाने जा रही दिव्यांग महिला को थाना प्रभारी ने बचाया

  • पूर्व प्रधान पर दबंगई का आरोप

वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान सरोज द्वारा आरोप लगाया गया है कि पूर्व प्रधान लालचंद चिकवा दबंग किस्म का व्यक्ति है, जो पिछले 25 वर्षों से अपनी दबंगई के बूते पर प्रधान बनता रहा है। वह फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बना कर इस सीट से प्रधान बनता रहा है।

उसने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा गांव सभा बदौसा में बंजर खाता की सरकारी भूमि के पट्टे करने की पत्रावली पिछले कार्य काल की तारीखों में प्रस्ताव कर के तहसील में जमा की गई है। प्रधान ने उक्त पत्रावली निरस्त करने की मांग की है।  इस बारे में एसडीएम नरैनी अवधेश निगम ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस इस संबंध में बीडीओ ही जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - रेलवे अंडर ब्रिज का टनल गिरने से अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1