दमोहः पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत

दमोह की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्यारह मजदूर घायल हैं। फैक्ट्री में काम करने वालों में ज्यादातर...

दमोहः पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत

दमोह की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्यारह मजदूर घायल हैं। फैक्ट्री में काम करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थी, जो घायल हुई हैं। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। धमाके से इमारत जमींदोज हो गई। पुलिस और राहत दल के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रैफर किया गया है।  

यह भी पढ़े:महोबाः छात्र को रौंदने के बाद पांच किलोमीटर दौड़ी रोडवेज, भीड़ ने दरोगा को पीटा

हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। दमोह के बड़ा पुल स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इससे फैक्ट्री मालिक और दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, गोदाम के मलबे में कई लोग दब गए। करीब छह मजदूर गंभीर घायल हैं। एक मजदूर का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 13 लोग फैक्ट्री में थे। मरने वालों में रिंकी कोरी (30 वर्ष) पिता लक्ष्मण कोरी, अपूर्वा खटीक (19 वर्ष) पुत्र कैलाश खटीक और फैक्ट्री मालिक अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता शामिल हैं। कलेक्टर-एसपी ने तीन मौतों की पुष्टि की और बताया कि फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इसकी जांच की जा रही है। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हो गए हैं। 

यह भी पढ़े:बांदा: बीएसएफ जवान की उत्तराखंड में नीलम घाटी से पैर फिसला, खाई में गिरने से मौत 

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें उमा (22 वर्ष) पु़त्री पुरषोत्तम कोरी, रचना (50 वर्ष) पत्नी कमला प्रसाद अहिरवार, पुष्पा (45 वर्ष) पत्नी खेमचंद चक्रवर्ती, आरती (30 वर्ष) पत्नी पुरषोत्तम चक्रवर्ती, रामकली (47 वर्ष) पत्नी  स्व बालचंद कोष्ठी, हेमलता चक्रवर्ती (50 वर्ष) पत्नी दिलीप कुमार चक्रवर्ती, विमला (40 वर्ष) पत्नी घनश्याम प्रजापति, सुशीला (39 वर्ष) पत्नी सुखचेन चक्रवर्ती, नेहा (47 वर्ष) पत्नी दुर्गा अहिरवार, विनीता राजपूत (45 वर्ष) पत्नी चंद्रभान, मोहिनी रैकवार (35 वर्ष) पत्नी मुरली रैकवार शामिल हैं। 

यह भी पढ़े:इस वजह से एक नवंबर को, बुंदेले काला दिवस मनायेंगे

दमोह के बड़ा पुल पर जिस पटाखा फैक्ट्री वंदना ट्रेडर्स में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हुई है, वहां 32 साल पहले भी विस्फोट हुआ था। 1991 में तब अभय गुप्ता के पिता कृष्णकुमार इस फैक्ट्री का संचालन करते थे। उस समय भी तीन लोगों की मौत हुई थी। इस जगह पर 40 साल से बारूद और पटाखों का काम हो रहा है। पिता की मौत के बाद अभय ने कारोबार का संचालन अपने हाथ में लिया। फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही और बेपरवाही की वजह से ही अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। 

यह भी पढ़े:महोबाः दरोगा की पिटाई के बाद पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग,एक दरोगा और दो कांस्टेबल घायल


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित मध्य प्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने भी ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0