बंद बैंक में फांसी पर लटकता मिला होटल कर्मी का शव

ककवन थाना क्षेत्र में सालों से बंद पड़ी बैंक में एक युवक का शव फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई..

बंद बैंक में फांसी पर लटकता मिला होटल कर्मी का शव

कानपुर,  

ककवन थाना क्षेत्र में सालों से बंद पड़ी बैंक में एक युवक का शव फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है। 

ककवन कस्बा निवासी ज्ञान कुशवाहा का बेटा विशाल (18) कस्बा स्थित एक होटल में काम करता था। रात को वहीं रुकता था। वह घर से अलग रहता था।

बताया जाता है कि रात को होटल बंद होने के बाद विशाल बैंक में सोने चला गया था। गुरुवार को जब विशाल होटल नहीं पहुंचा तो उसे देखने के लिए साथी कर्मचारी तलाश करते हुए बैंक पहुंचे। जहां खिड़की से देखा तो विशाल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना देख उनके होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें - खनिज विभाग ने बालू से भरे 27 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में ले​ लिया। 

ककवन थाना प्रभारी ने बताया कि होटल के ऊपर सालों से बंद पड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा के भीतर पंखे के कुंडे से होटल कर्मी का शव लटक मिला है।

आत्महत्या के पीछे मृतक के शराब का लती होने की बात बताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच की जा रही है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें - घर से कॉलेज को निकली छात्रा रास्ते से हुई गायब, परिवार जन की पड़ोसियों पर आशंका

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0