चित्रकूट में पांच दिनों तक मनाया जायेगा दीपोत्सव पर्व, प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

चार नवंबर को दीपावली का पर्व देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन इसकी छटा अयोध्या और चित्रकूट में अलग..

चित्रकूट में पांच दिनों तक मनाया जायेगा दीपोत्सव पर्व, प्रशासन ने तैयारियां शुरू की
दीपोत्सव पर्व फाइल फोटो

चार नवंबर को दीपावली का पर्व देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन इसकी छटा अयोध्या और चित्रकूट में अलग ही देखने मिलती है। चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश भर से लोग पहुंचते हैं और पांच दिनों तक दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के ग्राम भौंरी गांव में नवयुवकों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती

भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में दीपावली का अधिक महत्व है। यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ दीपावली के दौरान रहती है। इसे देखते हुए सतना जिला प्रशासन और उप्र के कर्वी जिला प्रशासन ने चित्रकूट में तैयारियां शुरू कर दी है और भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं और सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। 

दीपोत्सव पर्व

सोमवार को उप्र के कर्वी में सतना और कर्वी प्रशासन की बैठक हुई जिसमें सतना से अपर कलेक्टर राजेश शाही और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन शामिल हुए। इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती के लिए भी रणनीति बनी।

यह भी पढ़ें - 120 वर्षों के बाद भी राठ, महोबा, भिंड वाया जालौन रेल लाइन खटाई में, अब वर्मा जी से आस

  • मेला परिक्षेत्र को 9 जोन 18 सेक्टर में बांटा गया

मप्र व उप्र प्रशासन द्वारा सोमवार को हुई दीपदान मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए मेला को सकुशल संपन्ना कराया जाएगा।

दीपोत्सव पर्व फाइल फोटो

मेले में मास्क लगाना रहेगा अनिवार्य, नाव ,पूजन सामग्री, ऑटो की दर अंकित की जाएगी, हनुमान धारा की तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई सुनिश्चित उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मेला परिक्षेत्र को 9 जोन 18 सेक्टर में बांटा गया, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। साफ सफाई का विशेष ध्यान रहेगा। 

यह भी पढ़ें - झाँसी में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यह होगा रूट, और ये रहेगा किराया, जल्दी देखिये

  • मध्य प्रदेश क्षेत्र में पांच अस्थाई पार्किंग बनेंगी

मप्र व उप्र क्षेत्र में तीन बार सफाई होगी। खोया-पाया के केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था होगी। पेयजल के लिए विशेष तैयारी में प्रशासन जुट गया है। खराब लाइनों को मरम्मत की जा रही है व अन्य जगहों पर टैंकर खड़े कराए जाएंगे। रामघाट मंदाकिनी में मोटर बोट चलेगी जो नाव चलेंगे उन पर नंबर पड़ेगा।

दीपोत्सव पर्व फाइल फोटो

नाव में सवारियां क्षमता से अधिक नहीं ले जा सकेंगे, अधिकारी समय-समय पर मेले में अलाउंस करेंगे, विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, पुल और जर्जर लाइनें सही की जाएंगी।

परिक्रमा में नारियल और अगरबत्ती के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। मध्य प्रदेश क्षेत्र में पांच अस्थाई पार्किंग बनेंगी। जिसमें पीली कोठी से वाहन नहीं आ पाएंगे।

दीपोत्सव पर्व फाइल फोटो

सतना पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना नयागांव (चित्रकूट) में कस्बे के समस्त होटल, लाज, धर्मशाला के मैनेजर व मालिकों की बैठक ली गई।

थाना प्रभारी नयागांव संतोष तिवारी ने निर्देश दिए दीपावली पर्व में हजारों लोगों की भीड़ भी उमड़ेगी। इसे देखते हुए यात्रियों की पूरी जानकारी रखी जाए।उन्होंने बैठक में आए लॉज व होटल संचालकों से पार्किंग व्यवस्था और आईडी प्रूफ जमा करवाने के विशेष निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1