बुंदेलखंड के विकास के लिए बाँदा में, केंद्रीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय चिकित्सा संस्थान की उठी मांग

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बाँदा में गुरूवार को ’बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा की समस्याओं और समाधान...

बुंदेलखंड के विकास के लिए बाँदा में, केंद्रीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय चिकित्सा संस्थान की उठी मांग

बांदा,
पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बाँदा में गुरूवार को ’बुंदेलखंड में उच्च शिक्षा की समस्याओं और समाधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में ’एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड और बाँदा के विकास के लिए बाँदा में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय चिकित्सा संस्थान की स्थापना की मांग उठी और सामूहिक प्रयास द्वारा शिक्षको की समस्यायों के समाधान की बात की। 

यह भी पढ़े : तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफ़ेसर के. एस. कुशवाहा के द्वारा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिराम मिश्र, प्रोफ़ेसर संस्कृति एवं प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली थे।

यह भी पढ़े : उप्र में 15 आईपीएस का तबादला

कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिपाली गुप्ता, डॉ ओमकार चौरसिया, डॉ अश्विनी कुमार शुक्ल, डॉ शशिभूषण, डॉ सूर्यकांत मिश्रा के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 की समस्याओं और समाधान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय डॉ रोहित सिंह, डॉ कुंदन सिंह,डॉ सर्वेश निगम,डॉ जितेंद्र बाजपेयी, डॉ छवि पुरवार,  डॉ दिव्या सिंह, डॉ मुक्ता सिंह, डॉ अर्पण मिश्र, डॉ एस एन त्रिपाठी, डॉ अजय यादव डॉ सुनील यादव डॉ अंकित यादव, डॉ मुकेश भारती,डॉ रविंद्र पंत डॉ अंकुर मलिक सहित बाँदा के अन्य महाविद्यालय के तमाम शिक्षक एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता के अवैध बालू भरे ट्रक को पकडना पुलिस को महंगा पड़ा, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिस कर्मी निलंबित

कार्यक्रम का आयोजन बुंदेलखंड टीचर असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह परिहार एवं कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ल के द्वारा किया गया और संचालन डॉ राम सुबाष वर्मा के द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0