राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देख सकेंगे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम जारी है। अब रामभक्तों के लिए खुशी की खबर है कि अब वे..

राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देख सकेंगे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का काम जारी है। अब रामभक्तों के लिए खुशी की खबर है कि अब वे परिसर में रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण भी अपनी आंखों से देख रहे हैं। इसके लिए रामलला दर्शन मार्ग पर राम झरोखा बनाया गया है। करीब 15 फुट के राम झरोखे से रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु मंदिर निर्माण का काम भी देख रहे हैं।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी व्यवस्था की है। ट्रस्ट ने करोड़ों रामभक्तों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए यह इंतजाम किया है।श्रद्धालुओं को निर्माण कार्य देखने के लिए दर्शन मार्ग पर 15 फुट चौड़े स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई है। यहां श्रद्धालु से राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देख सकेंगे। 

यह भी पढ़ें - बिना मुहूर्त देखे तत्काल करें विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम अपनी आंखों से देखने का जो सौभाग्य मिला है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन कर इच्छा पूरी हुई है। पूर्वजों से ही अब तक यह जानकारी होती रही थी कि प्रभु राम का जन्मस्थान यहां है। आज स्थान को देखकर जो अनुभूति हुई है, वह कही नहीं जा सकती।

राम जन्मभूमि परिसर में स्थित मानस भवन के पास बने दीवार के बीच लगभग 15 फुट स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई है। यहां से मंदिर निर्माण काम को श्रद्धालु अपनी आंखों से देख रहे हैं। वहीं उसी के सामने मंदिर के मॉडल को भी दर्शन के लिए लगाया गया है।

इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम जन्मभूमि परिसर पहुंच रहे हैं। इस दौरान परिसर की सुरक्षा और सख्त कर दिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक निर्धारित समय के अनुसार ही श्री रामलला के दर्शन के साथ निर्माण काम का दर्शन कराए जा रहा है।

यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0