जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने बांदा मेें सुनील पटेल, चित्रकूट में अशोक जाटव को प्रत्याशी बनाया

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव..

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने बांदा मेें सुनील पटेल, चित्रकूट में अशोक जाटव को प्रत्याशी बनाया
सुनील पटेल

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुनील पटेल को बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है।वही चित्रकूट में प्रदेश नेतृत्व ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेता अशोक जाटव को प्रत्याशी घोषित किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : शादी से पहले मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र सेवा के भाव से सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा की शुरुआत करने वाले सुनील पटेल ने छोटी सी उम्र में ही लोकप्रियता हासिल करते हुए यह जगह बनाई है। निष्ठा व ईमानदारी उनकी पहचान बनी और कम उम्र में ही बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज उनके सर बंधेगा, ऐसा भरोसा पूरे भाजपा खेमें को है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा  सुनील पटेल को बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।अशोक जाटव बने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चित्रकूट में प्रदेश नेतृत्व ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेता अशोक जाटव को प्रत्याशी घोषित किया। पहाड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने दी जानकारी।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1