डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस प्रतिमा को पहनाई 131 किलो की फूलों की माला

जनपद बाँदा में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वहां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया..

Apr 14, 2022 - 06:07
Apr 14, 2022 - 06:09
 0  2
डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस प्रतिमा को पहनाई 131 किलो की फूलों की माला

जनपद बाँदा में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वहां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बाइक रैली निकाली गई ,जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर अंबेडकर के अनुयायियों ने भाग लिया। जिसमें भीम आर्मी सेना, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, बहुजन सेवा संघ व संत गाडगे सेवा समिति के लोग शामिल रहे। 

डॉक्टर अंबेडकर के जन्म उत्सव की शुरुआत पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकालकर की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद यहां स्थित अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण का सिलसिला सुबह से चलता रहा।बिजली विभाग की ओर से 131 किलो की फूलों की माला डॉ आंबेडकर की इस प्रतिमा को पहनाई  गई। इसके बाद विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए है। 

यह भी पढ़ें - बांदा : कार बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

दोपहर बाद इसी पार्क में गीत संगीत के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को सुना गया। इस कार्यक्रम को छतरपुर के रेडियो सिंगर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी तरह शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल मुक्ताकाश मंच का आज से शुभारंभ कर यहां योगाभ्यास का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह द्वारा कराई गई। इसी तरह जनपद में विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर अंबेडकर जन्मोत्सव मनाने की खबरें मिली हैं।

इसी तरह भीमराव अम्बेडकर जयन्ती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी। अम्बेडकर जी के माल्यार्पण के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने कहा कि हम सब को भारत मे स्वतन्त्रता के साथ जीवन जीने का नियम बनाया जिसे भारत का संविधान कहा जाता है। जिसकी हर लाईन एक मंत्र है और विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने का सूत्र है।

यह भी पढ़ें - खस्ताहाल स्टेडियम को दुरुस्त करने, निर्माण कार्यों की जांच को, विधायक प्रकाश ने डीएम को लिखी चिट्ठी

बैठक मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकठा प्रसाद त्रिपाठी  जिला उपाध्यक्ष बी लाल, धीरेंद्र पटेल  राजेश गुप्त पप्पू, केशव पाल आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज क्योटरा स्थित माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर, जूनियर हाई स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहब के विचारों व आदर्शों पर चर्चा की गई।

साथ ही बाबा साहब पर केंद्रित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर 10 बच्चों को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।तिंदवारी कस्बे के नगर पंचायत प्रांगण में भारत रत्न, बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती  धूमधाम से मनाई गई । आज भीमराव अंबेडकर जयंती पर बांदा स्टेशन में रेलवे कर्मचारियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए ओर उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर  कृष्ण कुशवाहा स्टेशन प्रबंधक, के के द्विवेदी क्रू कंट्रोलर,के के बर्मा यातायात निरीक्षक, मनोज शिवहरे उप स्टेशन प्रबंधक मनीष सिंह रम इलेक्ट्रिक दुर्गेश दीक्षित आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें - खजुराहो से पन्ना के बीच रेल लाइन निर्माण को इस वजह से नहीं मिल पा रही रफतार

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2