देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को देते थे ड्रग्स की गोलियां

गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से छह युवक..

देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को देते थे ड्रग्स की गोलियां

लखनऊ,

  • पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त आठ लड़कियों समेत छह युवकों को दबोचा

गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से छह युवक और आठ लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अपत्तिजनक चीजे बरामद हुई है।

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित पीकेजी मसाज पार्लर में छापा मारा। मौके से हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ पीके, कानपुर नगर का अनिल कुमार प्रजापति, झांसी से संजय, लखनऊ निवासी राजकुमार, बिहार निवासी रितिक और उन्नाव निवासी सतेन्द्र कुमार और आठ लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें - मंडी परिषद में थम नहीं रही चोरी की घटनाएं, फिर लाखों का खाद्यान्न चोरी

एसीपी ने बताया कि एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे मसाज पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया और कमरे में बंधक बनाकर जबरन देहव्यापार का काम कराया जा रहा था। मकान में उसके साथ कई और लड़कियां भी मौजूद है। देहव्यापार के लिए मना करने पर उन लड़कियों से मारपीट की जाती थी।

विरोध पर ड्रग्स और नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। ग्राहकों के पास भेजने के लिए लग्जरी वाहनों का उपयोग किया जाता था और ग्राहकों को यह भी हिदायत दी जाती थी कि उन्हें सुरक्षित उनके ठिकाने तक पहुंचाया जाये। देह व्यापार के लिए जॉब का बहाना देकर अन्य राज्यों से भी लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल आरोपितों को जेल भेजते हुए अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें - बालू खदान खंड संख्या 4 के संचालक को खंड संख्या 3 के दबंगों ने बन्दूक की बटों से पीटा

यह भी पढ़ें - उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समय एक घंटा बढ़ाया गया, अब इस वक्त आएगी ट्रेन

हि.स

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
3