संस्था दृष्टि में परिणय सूत्र में बंधे आठ दिव्यांग जोड़े

नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि में 18वें दिव्यांगजन सामूहिक विवाह सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन किया...

संस्था दृष्टि में परिणय सूत्र में बंधे आठ दिव्यांग जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे जोड़े।

चित्रकूट।

नगर की सामाजिक संस्था दृष्टि में 18वें दिव्यांगजन सामूहिक विवाह सम्मेलन का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि दृष्टि संस्थान ने दृष्टिबाधित बालिकाओं एवं महिलाओं के सम्पूर्ण सशक्तिकरण का संकल्प लेकर वर्ष 1995 से कार्य करना प्रारम्भ किया था। नये प्रकल्पों के माध्यम से कल्याण के कार्य जारी है।

अभी तक 60-65 विवाह संस्था ने कराए है। जबकि इतनी संख्या प्रतिवर्ष होनी चाहिए। दृष्टिबाधितों की आत्मनिर्भरता का रेशियो इससे अधिक है। इस वर्ष आठ जोडे शादी के बंधन में बंध रहे है। संस्था के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि दृष्टिबाधितों के विवाह की प्रक्रिया एक माह पूर्व परिचय सम्मेलन के माध्यम से प्रारम्भ होकर विवाह सम्मेलन के बाद समाप्त होती है।

यह भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही ये बड़ी बात

इस साल सतना की रीतू पटेल का विवाह प्रयागराज के समरजीत सिंह, पूजा हमीरपुर का सीतापुर के विपिन सिंह, हमीरपुर की सुमन का चित्रकूट के राजा, जबलपुर की किरन का मुरादाबादा के जयवीर के साथ हुआ इनके अलावा प्रतापगढ जिले के चार जोडो अखिलेश कुमारी संग अजय, मीना संग बबलू, किरन संग अजय, सुनीता सेग रोहित विवाह बंधन में बंधे। सम्मेलन की शुरूवात् सुबह बरात निकासी के साथ हुई।

गायत्री परिवार के श्रवण गुप्ता एवं विवेक श्रीवास्तव ने गायत्री विधिविधान से सभी के विवाह सम्पन्न कराएं। सायंकाल आशीर्वाद समारोह में नगर के गणमान्य लोगो ने नवविवाहितों के उपहार देकर आशीर्वाद दिया। संस्था ने घरेलु सामग्री भेंट की। देर साम भीगी पलको के साथ आठों बेटियों को विदाई दी गई। सम्मेलन में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष पीडी गुप्ता, प्रधानाचार्या वर्षा गुप्ता, विजयचन्द्र गुप्त, सुषमा सिंह, अनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, दिल्ली के डॉ केके अग्रवाल, कानपुर के विजय सिंह राठौर, सुखदेव शर्मा, रमा शुक्ला, अनामिका त्रिपाठी, रोशनी गुप्ता, रघुनाथ प्रसाद, पंकज दुबे, बसंत लाल, नागालैण्ड से आएं शिक्षक डॉ अरूण कुमार आदि ने विशेष सहयोग दिया।  

यह भी पढ़ें - हमीरपुर के शरण द्विवेदी ने खोला राज़, स्कूल के शिक्षक को पेड़ पर बांधकर की पिटाई

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0