हमीरपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिंवार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। सोमवार को मृतका का शव उसी के घर में रक्तरंजित पड़ा मिला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस..

हमीरपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

  • घर में अकेली रहकर करती थी खेतीबाड़ी का काम

बिंवार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। सोमवार को मृतका का शव उसी के घर में रक्तरंजित पड़ा मिला। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। 

बिगहना गांव निवासी वृद्धा जतो (65) रविवार को देर रात अपने घर पर सोयी थी। आज उसका रक्तरंजित शव घर के कमरे में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर बिंवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में जहरीली शराब का ताण्डव जारी कुल मृतको की संख्या हुयी 7

हत्या की अभी कोई वजह सामने नहीं आयी है लेकिन हत्या का कारण लेनदेन हो सकता है।मृतका तीन पुत्रों की मां थी। तीनों लड़के बाहर रहकर कम्पनी में काम करते है। ये बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेेली ही रहती थी। ये खेती भी करती है। गांव में काफी पैसों का लेनदेन भी ये किये थी। 

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या की गयी है। इसके सिर पर चोट के निशान हैं। मृतका की बेटी मुन्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। फिलहाल मामले की जांच करायी जा रही है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में हुआ बडा हादसा दो मजदूरों की मौत, एक घायल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0