बाँदा : विद्युत कर्मियों की हड़ताल से रहना पड़ सकता है अंधेरे में, प्रशासन ने कमर कसी 

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पिछले 5 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने 5 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है..

बाँदा : विद्युत कर्मियों की हड़ताल से रहना पड़ सकता है अंधेरे में, प्रशासन ने कमर कसी 

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पिछले 5 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने 5 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।इधर प्रशासन ने हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का संक्रमण फैला, 98 मरीज मिले

निजी करण के विरोध में विद्युत कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन के जरिए विरोध कर रहे हैं।आज पांचवें दिन भी धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा है कि यदि सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली विभाग का निजी करण रद्द नहीं किया एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की मांगे नहीं मानी तो 5 अक्टूबर से समस्त बिजली कार्मिक ,अभियंता पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे।

इस बारे में संयोजक इंजीनियर पीयूष द्विवेदी ने बताया कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।चिकित्सा सेवाओं के लिए विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली कर्मचारी कार्य करेंगे। सभी बिजली कर्मी उत्पादन हेतु कार्मिक कार्य करेंगे।इसी तरह उत्पादन इकाइयों एवं पाली कार्य भी संपादित किया जाएगा। यह आंदोलन कार्य बहिष्कार है,इसके दौरान सभी कार्मिक कार्यालयों में उपस्थित रहकर सामान्य कार्य से विरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें : कानपुर बांदा व झांसी प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनें चलाने की मांग हुई तेज

वही प्रशासन ने हड़ताल से निपटने की तैयारी की है जिसके तहत जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व एस.डी.एम.  सुधीर के द्वारा प्राइमरी उपकेन्द्र 400/220 के.वी. भूरागढ, 220/132/33 के.वी. तिन्दवारी रोड, बांदा व 132/33 के.वी. चिल्ला रोड बांदा का निरीक्षण कर व्यवस्थायें जांची गयीं व आपातकालीन स्थिति में निपटने हेतु व सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिये समस्त प्राइवेट व सरकारी कर्मचारी से जानकारी ली गयी। सभी प्राइवेट कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिये गए।
  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0