पन्ना टाइगर रिजर्व की हाथी केनकली ने नर हाथी को जन्म दिया

पन्ना टाइगर रिजर्व की मादा हाथी केनकली ने मंगलवार को एक नर हाथी को जन्म दिया है। हाथिनी का बच्चा जन्म के..

पन्ना टाइगर रिजर्व की हाथी केनकली ने नर हाथी को जन्म दिया

पन्ना टाइगर रिजर्व की मादा हाथी केनकली ने मंगलवार को एक नर हाथी को जन्म दिया है। हाथिनी का बच्चा जन्म के बाद से पीछे के पैरों में खड़ा नहीं हो पा रहा था। प्रारंभिक स्तर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के चिकित्सक दल ने निगरानी की, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जबलपुर से गई पांच सदस्यीय टीम ने हथिनी के बच्चे को कृत्रिम तरीके से खड़ा किया, ताकि वह दूध पी सके।

यह भी पढ़ें - पन्ना नेशनल पार्क में तेंदुए ने नीलगाय का किया शिकार, तीन शावकों के साथ प्यास बुझाते नजर आई बाघिन

पन्ना टाइगर रिजर्व ने इस स्थिति से स्कूल आफ वाइल्ड लाइफ फारेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर को अवगत कराया था। इसके बाद नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम पन्ना भेजी गई। डा. शोभा जावरे व डा. सोमेश सिंह ने निरीक्षण कर उपचार शुरू किया। पता चला कि हथिनी के बच्चे के शरीर के पिछले हिस्से में अंदरूनी चोट के कारण वह खड़ा नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण वह दूध भी नहीं पी पा रहा।

पन्ना व जबलपुर की टीम ने हथिनी के बच्चे को खड़ा करने की कृत्रिम व्यवस्था बनाई। लोहे के फ्रेम व लकड़ी के सहारे उसे सांचे में खड़ा किया। हाथिनी के बच्चे की देखभाल के 24 घंटे के अंदर अब वह दूध पीने लगा है। अब हथिनी के बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर उसे अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है। हथिनी केनकली भी पूर्णतः स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें - अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस करने की तैयारी, फूटे विरोध के स्वर

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार 31 मई को सभी ट्रेनों के पहिए एक साथ थम जायेंगे ?

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2