उद्यमियों को बताया गया जेम पोर्टल पर पंजीकरण के क्या हैं फायदे, आप भी जानिए

इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को आईआईए एवं बिग अल्फा के संयुक्त..

उद्यमियों को बताया गया जेम पोर्टल पर पंजीकरण के क्या हैं फायदे, आप भी जानिए
जेम (gem)

लखनऊ,

इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को आईआईए एवं बिग अल्फा के संयुक्त तत्वाधान में जेम पोर्टल के सम्बन्ध में जूम वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग सुश्री कंचन सुबोध ने उद्यमियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें - उज्ज्वला योजना का नाम बदलकर अब बुझजला रख देना चाहिए - अखिलेश यादव

इस अवसर पर बिग अल्फा द्वारा जेम पोर्टल पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया। साथ ही आईआईए सदस्यों द्वारा जेम से संबधित समस्याओं पर अपने विचार तथा सुझाव भी प्रदान किये गये। आईआईए के साथ बिग अल्फा के साथ किये गये एमओयू के तहत बिग अल्फा द्वारा आईआईए के सदस्यों को जेम से सम्बंधित सभी प्रकार की एडवाइजरी प्रदान की जाएगी।

जेम (gem)

बैठक में लगभग 80 से ज्यादा सदस्यों के साथ आईआईए के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार का आयोजन एवं संचालन आईआईए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन देव भल्ला द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश में भरपूर बिजली, आपूर्ति में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1