पूर्व सैनिक ने पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए उठाया ये कदम

भीषण गर्मी में प्यास से दम तोड़ते पशु-पक्षियों को देख एक पूर्व फौजी का मन द्रवित हो उठा..

पूर्व सैनिक ने पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए उठाया ये कदम
घाट पर प्यास बुझा रहे पशु-पक्षी

भीषण गर्मी में प्यास से दम तोड़ते पशु-पक्षियों को देख एक पूर्व फौजी का मन द्रवित हो उठा। उन्होंने अपने खेत में तालाब खुदवा दिया। निजी नलकूप से इस तालाब को लबालब भर दिया जाता है, जहां प्रतिदिन पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बाँदा, मेडिकल कॉलेज व कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

राठ क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी अरुण सिंह ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनका परिवार पांच पीड़ी से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। सेवानिवृत्त के बाद परिवार के सदस्य अहमदाबाद में रहकर सिक्योरिटी कंपनी चला रहे हैं। अपनी जन्म भूमि के लिए कुछ करने का जज्बा उन्हें गांव ले आया। गांव आकर उन्होंने देखा की भीषण गर्मी में सैकड़ों पशु-पक्षी प्यास से दम तोड़ देते हैं।

  • एक घाट पर प्यास बुझा रहे पशु-पक्षी

यह देख उनका मन व्यथित हो उठा। पशु-पक्षियों के लिए उन्होंने अपनी जमीन पर तालाब खुदाया। जिसे निजी नलकूपों की सहायता से भरा है। तालाब की भीटों में चारों ओर पौधरोपण कराया है। यह तालाब सिर्फ मवेशियों व पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से बनवाया है। आज यहां प्रतिदिन करीब पांच सौ अन्ना मवेशी व पक्षी अपनी प्यास बुझाते हैं।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी का हुआ झाँसी दौरा, अधिकारियों से पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए

पर्यावरण संरक्षण की जगा रहे अलख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख चित्रकूट विभाग मातादीन द्विवेदी ने बताया कि पूर्व सैनिक अरुण सिंह आरएसएस की शाखा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के सह जिला प्रमुख हैं। जिसके माध्यम से वह पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान चला रहे हैं।

अरुण सिंह कहते हैं कि यदि स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिली तो वह जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य किट का वितरण करेंगे। जिसमें सामान्य दवाएं निशुल्क दी जाएंगी। यह कार्य जिला सेवा प्रमुख डॉ.मनीष राजपूत के निर्देशन में सेवा भारती चिकित्सा केंद्र केशव भवन राठ से संचालित होगा।

यह भी पढ़ें - सीएम के आने की संभावना से बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 25 ट्रक सीज

हि स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1