झाँसी स्मार्ट सिटी के नाम पर व्यय सार्वजनिक किया जाये, पाई-पाई का हिसाब चाहती है जनता

भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी(बीपीपी) ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर स्मार्ट सिटी के..

झाँसी स्मार्ट सिटी के नाम पर व्यय सार्वजनिक किया जाये, पाई-पाई का हिसाब चाहती है जनता

  • झांसी को अंग्रेजों ने लूटा, अब अपने लूट रहे हैं : रावत

भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी(बीपीपी) ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत होने वाले व्यय को जनता के बीच लाने की मांग की है। पार्टी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले झांसी को अंग्रेजों ने लूटा, अब इसे अपने लूट रहे हैं।

यह भी पढ़ें - पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड बनाने को ऐतिहासिक दुर्ग पर पहुंचे नगरवासी

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.पंकज रावत ने कहा कि झांसी के सुन्दरीकरण पर नगर निगम बहुत अधिक ध्यान दे रहा है और विभिन्न योजनाओं पर करोड़ों रुपये व्यय भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं पर होने वाला व्यय और समय शुरुआत में जो निश्चित किया जाता है आगे चलकर बढ़ा दिया जाता है क्यों ?

रावत ने कहा कि पानीवाली धर्मशाला हो या लक्ष्मीताल या फिर आतिंयाताल सभी का सुंदरीकरण सिर्फ पैसा अपव्यय करने के लिए किया जा रहा है। करोड़ों व्यय होने के बाद भी हालात बद से बदतर क्यों होते जा रहे हैं, इसका जबाव कौन देगा ? रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी ने नाम पर सिर्फ चार सड़कों को ही चमकाया जा रहा है। अंदरूनी तौर पर झांसी की स्थिति बहुत ही खराब है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान

रावत ने कहा कि झांसी को पहले अंग्रेजों ने लूटा और अब हमारे अपने ही लोग झांसी को लूटने में लगे हैं। अब बहुत हो चुका। नगर निगम और अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी, व्यय की जा रही पाई-पाई की जानकारी जनता को बताई जानी चाहिए। जनता को जानने का हक है कि किस कार्य में कितनी राशि व्यय हो रही है और किस किस मद में।

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जनता को विज्ञापन देकर या होर्डिग्स लगाकर दी जाए, जिससे जनता को पता चल सके कि उनकी मेहनत की कमाई कहां खर्च की जा रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट होने वाले व्यय की जांच उच्च स्तरीय समिति द्वारा कराई जाये जिससे यदि कहीं भ्रष्टाचार हुआ है तो उसे पकड़ा जा सके और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाही की जा सके। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र मिश्रा, धरन शर्मा, अमित यादव, जयकिशन गोस्वामी, एनपीसिंह, राधारणमन उपाध्याय, सुमन अहिरवार, प्रीति, मीना, राकेश सिरौठिया, शशांक, राजेश तिवारी, रोहित सावला आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगात : यहाँ दो और रैक प्वाइंट बनेंगे, खजुराहो बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2