उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में पंखा, कूलर से भी नहीं राहत, हुआ हाल बेहाल

जून माह का पहला सप्ताह विदा होने की ओर है। भीषण गर्मी और तल्ख धूप से इंसान के साथ पशु-पक्षियों को अभी राहत मिलने की..

Jun 8, 2022 - 03:16
Jun 8, 2022 - 03:24
 0  1
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में पंखा, कूलर से भी नहीं राहत, हुआ हाल बेहाल

वाराणसी, 

  • शाम छह बजे तक वातावरण में ताप का असर

जून माह का पहला सप्ताह विदा होने की ओर है। भीषण गर्मी और तल्ख धूप से इंसान के साथ पशु-पक्षियों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। सुबह सात बजते-बजते ही धूप का तेवर तल्ख हो रहा है। दोपहर से अपरान्ह तक गर्म हवा घर से बाहर निकलने वालों को झुलसा रही है। अधिक गर्मी के चलते लोग सन स्ट्रोक के भी शिकार हो रहे हैं। हाल यह है कि सूरज के किरणों की तल्खी शाम छह बजे तक लोगों को महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें - 3 दिन और झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी, 5 जून से पहले राहत के आसार नहीं

  • मानसून 20 जून के बाद दे सकता है दस्तक

पूरा दिन और पूरी रात मकान तवे की तरह तप रहे हैं। ताप से पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। सूर्यदेव के रौद्र रूप से लोग बचने की हर संभव कोशिश कर रहें हैं लेकिन कामयाब नहीं हो रहे। सुबह छह बजे के बाद से ही हालत खराब हो जा रही है। सूरज के किरणों की तल्खी ने स्थिति को बदतर कर दिया है। बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून आने में देर हैं। अगले 20 दिन तक फिलहाल मौसम के इस तल्ख तेवर से राहत नही मिलने वाला हैं।

आमतौर पर प्री मानसून भी जून के पहले सप्ताह तक दस्तक दे देता था लेकिन इस बार तो इसके भी आसार नहीं दिख रहे। माना जा रहा है कि 10 जून के बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है लेकिन इससे उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि मानसून इस समय बंगाल के उत्तरी भाग तक पहुंच गया है। जिस तरह की गति है, वह अभी तो सही चल रही है। 10 जून तक इसके कोलकाता पहुंचने और उसके बाद बिहार तक आने की संभावना है। बिहार आने के बाद से ही सोनभद्र के रास्ते मानसून के 20 जून तक बनारस आने के आसार हैं। इस माह के तीसरे सप्ताह में प्री मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी और हमसफर एक्सप्रेस सहित 26 ट्रेनें निरस्त

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सज संवर कर हो रहा है तैयार, इसी माह मिल सकती है नए एक्सप्रेस वे की सौगात

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2