धान की खरीद न होने पर किसानों का गुस्सा फूटा, किया नेशनल हाईवे जाम

धान बेचने के लिए पिछले एक महीने से परेशान किसानों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने गिरवां थाना क्षेत्र..

धान की खरीद न होने पर किसानों का गुस्सा फूटा, किया नेशनल हाईवे जाम

धान बेचने के लिए पिछले एक महीने से परेशान किसानों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड कस्बे में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे घंटों सड़क पर वाहनों की लाइन लगी रही।बाद में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा और खुरहण्ड को धान का कटोरा कहा जाता है। इस क्षेत्र में धान की सर्वाधिक खेती होती है और यहां पर कई धान मिल भी हैं। किसानों ने धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर एक महीने में कई चक्कर लगाए लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - किसान नेता ने मुख्यमंत्री पर किया हमला, इन्हें कुर्सी के लिए गाय चाहिए, सेवा के लिए नहीं

क्षेत्र के प्रगतिशील किसान जाहिद अली ने बताया कि धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों में  बारदाना न होने का बहाना करके धान खरीद में देरी की जा रही है। इसी बात से किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था। गुरुवार को किसानों ने एनएच 76 पर खुरहण्ड कस्बे में सड़क पर ट्रैक्टर व अन्य अवरोधक खड़ा करके जाम लगा दिया। जिससे देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।इधर जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गिरवां थानाध्यक्ष को मौके पर भेजकर जाम खुलवाने के निर्देश दिये। इस पर थानाध्यक्ष ने किसानों को समझाया बुझाया और जाम खुलवा खुलवा दिया।

इस बीच किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्र में समय से कर्मचारी नहीं आते हैं और जब आते हैं तो परसों आना कहकर टरका देते हैं।इस संबंध में किसानों ने यह भी बताया कि आज धान क्रय केंद्र बंद होने से किसानों को मजबूरन सड़क पर जाम लगाना पड़ा। इस संबंध में एडीएम वित्त को भी जानकारी दी गई थी लेकिन उन्होंने भी इस संबंध में कोई एक्शन नहीं लिया। इस बारे में जानकारी के लिए एसडीएम अतर्रा से भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें - ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बुंदेलखंड के बांदा सीरो सर्वे शुरू

यह भी पढ़ें - बीमार छात्र के लिए दोस्त बन गए सीओ नरैनी और फिर उसकी जिंदगी बदल दी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1