ओलावृष्टि में फसल बर्बाद देखकर किसान ने खेत में ही खाया जहर, हुई मौत

जनपद बांदा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसान के लिए काल बन गई। खेत में पककर खड़ी फसल बारिश...

ओलावृष्टि में फसल बर्बाद देखकर किसान ने खेत में ही खाया जहर, हुई मौत

 जनपद बांदा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसान के लिए काल बन गई। खेत में पककर खड़ी फसल बारिश और ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। यह देखते ही किसान सदमे में आ गया। उसने उसी समय खेत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद खेत में ही लुढ़क कर तड़पने लगा। परिजनों ने जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-  महोबाः शादी के चौथे दिन दूध का गिलास लेकर, पति के पास पहुंची दुल्हन, कर दिया ये काम, हो गई फरार

  जिले के  कालिंजर थाना क्षेत्र के रिठौली गांव निवासी रमेश (60)  किसानी करता था। इसी से वह अपने परविार का भरण पोषण करता था। उसके पास दो बीघा जमीन है। उसने खेतों में चने की फसल बोई थी। फसल पककर तैयार थी। इसी बीच बारिश और ओलावृष्टि हो जाने से फसल चौपट हो गई। मंगलवार की सुबह रमेश फसल देखने खेत गया था। देखा तो चने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी। यह देखकर रमेश को सदमा लग गया। रमेश ने खेत में ही जहरीला पदार्थ खा लिया और वहीं पर लुढ़क गया। दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करते हुए खेत पहुंच गए। देखा तो किसान अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लेकर आए। वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- बांदाःपहले सरकारी किताबें, अब 108 की चार एंबुलेंस पहुंची कबाड़ की दुकान में

  इस बारे में मृतक के भतीजे बहादुर ने बताया कि चाचा खेती किसानी करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनो पुत्रियां शादी योग्य हैं। इसी वर्ष उसकी शादी करना थी। इधर बेटी की शादी की चिंता और उधर फसल बर्बाद होने से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। वही इस बारे में क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं है। घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दतिया का रेलवे स्टेशन मां पीतांबरा पीठ मंदिर जैसा नजर आएगा 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0