सपा-बसपा की सरकारों में किसान आत्महत्या करने को थे विवश : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमारी सरकार और पिछली सपा-बसपा की सरकारों में फर्क साफ है..

सपा-बसपा की सरकारों में किसान आत्महत्या करने को थे विवश : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi)

  • योगी सरकार पहले दिन से ही किसानों के लिए कर रही है कार्य

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमारी सरकार और पिछली सपा-बसपा की सरकारों में फर्क साफ है। हमारी सरकार किसानों के लिए पहले दिन से ही काम कर रही है। पिछली सरकारों में किसानों को दरकिनार कर दिया गया था।

किसान आत्महत्या करने को विवश थे। मोदी-योगी सरकार में आज किसान खुशहाल हैं। कभी किसी सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद नहीं की। हमारी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखण्ड को लेकर अखिलेश के दावों के बाद भाजपा ने जारी किया वीडियो

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछली सरकार में कृषि क्षेत्र के लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट में रखे थे। वहीं हमारी सरकार में 15 हजार करोड़ से ऊपर का बजट है। स्वाभाविक है कि कृषि क्षेत्र के लिए करीब 10 हजार करोड़ से अधिक का बजटीय प्रावधान कर किसानों के लिए बेहतर काम किया गया है। किसानों को कोई आर्थिक मदद पिछली सरकारों द्वारा नहीं दी जा रही है।

आज पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दो करोड़ 53 लाख किसानों को छह हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला निर्णय किसानों के हित में लिया गया। प्रदेश के 86 लाख सीमांत एव लघु किसानों के लिए 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। आज किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है। फर्क साफ है कि कौन किसान हितैषी है। पिछली सरकार में किसान आत्महत्या करने को विवश थे। हमारी सरकार ने सस्ते ब्याज दर पर किसानों को कर्ज की व्यवस्था की है। ताकि बिचौलियों और साहूकारों से छुटकारा मिल सके।

यह भी पढ़ें - ललितपुर में अखिलेश यादव ने योगी सरकार को जमकर घेरा, कही ये बड़ी बातें

  • मोदी-योगी सरकार में उत्तर प्रदेश का किसान आज खुशहाल

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अखिलेश सरकार तीन साल का गन्ना मूल्य बकाया छोड़ कर गयी थी। हमारी सरकार ने पिछला बकाया भुगतान किया। अपने कार्यकाल का भी समय पर भुगतान किया। हमारी सरकार में एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। यह पिछली सरकार से करीब डेढ़ गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती का क्षेत्रफल भी हमारी सरकार में बढ़ा है। करीब 22-23 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई हो रही है। पहले 17-18 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही थ।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi)

गन्ने की खेती के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होने से साफ है कि किसान संतुष्ट है। पहले की सरकार में चीनी मिल बेची जा रही थी। हमारी सरकार में सभी चीनी मिलें शुरू की गईं। साथ ही उनकी क्षमता भी बढ़ाई गई। शाही ने कहा कि हमारी सरकार ने धान एवं गेहूं की खरीद में रिकार्ड बनाया। पिछली सरकार में केवल 217 लाख मीट्रिक टन खाद्यान खरीदा गया था। योगी सरकार में साढ़े चार साल में 432 लाख मीट्रिक टन खाद्यान की खरीदारी की जा चुकी है। मंत्री शाही ने इसके साथ ही योगी सरकार की कई इन उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा कांग्रेस को किसान विरोधी बताकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें - भाजपा पर वार होगा, बाइस में बदलाव होगा : समाजवादी पार्टी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1