यमुना और केन में बाढ़ विभीषिका जारी, बाढ़ से बचने को ग्रामीणों का पलायन

जनपद में केन नदी और यमुना में बाढ़ आ जाने से नदी किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है, जिससे बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर..

यमुना और केन में बाढ़ विभीषिका जारी, बाढ़ से बचने को ग्रामीणों का पलायन
यमुना और केन में बाढ़

जनपद में केन नदी और यमुना में बाढ़ आ जाने से नदी किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है, जिससे बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बाढ़ के कारण कई गांव का संपर्क कट गया है, वही बांदा कानपर फतेहपुर जाने वाला स्टेट हाईवे बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

banda chilla bridge, yamuna river, यमुना नदी में बाढ़,banda chilla bridge, yamuna river, यमुना नदी में बाढ़ लोग पलायन होने पर मजबूर

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बांदा में केन नदी  में 102.70 मीटर तक पानी पहुंच गया है, फिलहाल अभी भी खतरे के निशान से लगभग सवा मीटर नीचे है। यहां खतरे का निशान 104 मीटर है।वही चिल्ला में यमुना का जलस्तर बढ़कर 102.45 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान से लगभग ढाई मीटर ऊपर है।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नदी में पानी  बढने की  गति धीमी है।

यह भी पढ़ें - लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, किनारे बसे लोगों में खलबली, सिंचाई विभाग की टीमें अलर्ट

प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। इस बीच केन नदी और यमुना में बाढ़ आ जाने से यमुना नदी से जुड़ी सहायक नदियों में पानी आ जाने से बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। बांदा-कानपुर हाईवे पर तारा गांव के पास तिनपुला पुलिया के ऊपर पानी बहने लगा है।

banda chilla bridge, yamuna river, यमुना नदी में बाढ़

मुख्य मार्ग पर करीब एक किमी. में पानी का बहाव काफी तेज है। सुबह करीब तीन बजे पानी सड़क पर पहुंच गया। वाहनों का आवागमन तो रोका जा चुका है, पर जरूरी काम से निकलने वाले ग्रामीण पैदल ही पानी के बीच खतरे में निकल रहे हैं।

पीएसी बल के जवान तैनात कर दिये गए हैं। ग्रामीण इलाकों के कई स्कूल पानी में डूब गए। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। तारा, दोहतरा, सादी मदनपुर, खजुरी, बच्चा डेरा आदि गांव पानी से घिर गए हैं। चिल्ला बाजार के पास तक पानी पहुंच गया है।

ग्रामीमों का कहना है कि जरूरी सामान की खरीदारी के लिए चिल्ला बाजार तक जाना ही पड़ रहा है। एसडीएम रामकुमार ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन को सचेत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - मुना नदी के उफनाने से दो जनपदों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद

banda chilla bridge, yamuna river, यमुना नदी में बाढ़ लोग पलायन होने पर मजबूर

उधर कमासिन’ क्षेत्र में बाढ़ का तांडव और गहरा गया है, बाढ़ का पानी घरों में घुसने से गांव में अफरा तफरी मच गई है।लोग घरों से सामान निकलना शुरू कर दिया है और ऊंचे स्थानों के तरफ रुख कर दिया है, सबसे ज्यादा औदाहा खेरा इटर्रा व अछरील गांव प्रभावित हो रहे हैं।जहाँ खरीफ की सारी फसल डूब गई है और घरों में पानी प्रवेश करने लगा है। सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक चंद्र पाल कुशवाहा ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव अछरील, लखनपुर खेरा दादो  आदि गांव का दौरा कर बाढ़ का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0