झांसी पुलिस के चार सिपाही अलग दिशाओं में अज्ञात युवती के शव करेंगे शिनाख्त

जिले के टाडा ओवरब्रिज के पास मिले एक अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त झांसी पुलिस के चार सिपाही करेंगे। इसके चार..

झांसी पुलिस के चार सिपाही अलग दिशाओं में अज्ञात युवती के शव करेंगे शिनाख्त

झांसी 

जिले के टाडा ओवरब्रिज के पास मिले एक अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त झांसी पुलिस के चार सिपाही करेंगे। इसके चार सिपाहियों को अलग दिशाओं में भेजा गया है। ये सिपाही महिला के शरीर से मिले सुरागों और निशान के पोस्टर लेकर मध्य प्रदेश के साथ कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और जालौन जिलों घर-घर जाकर मृतका की शिनाख्त करेंगे।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट की जेल में बंद, दोनों विधायकों के बैरक की तलाशी

बताते चले 13 नवंबर को झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में टाडा ओवरब्रिज के पास में एक महिला (25) का निर्वस्त्र शव मिला था। शव का चेहरा बुरी तरह जला होने की वजह से इसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसकी सूचना मिलते ही सीओ मोंठ सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस अब शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। वहीं, शव की तीन दिन तक शिनाख्त न होने के बाद डीएनए सैंपल लेकर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा करा दिया गया है। कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें - पड़ोसी से बदला लेने के लिए इस युवक ने लिया खौफनाक फैसला

पुलिस ने अधजले युवती के शव की शिनाख्त करने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से काफी पूछताछ की गई। लेकिन, कोई भी जानकारी नहीं हासिल हुई। जिससे पता चल सके की युवती कौन है और इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है। झांसी के मोंठ थाना क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि युवती की शिनाख्त के लिए उन्होंने झांसी के सभी थानों में संपर्क कर पता किया। अब उन्होंने शिनाख्त के लिए युवती के अधजले शरीर से जो भी निशान मिले है। उसके फोटो के पोस्टर बनाकर झांसी से दूसरी जगह जाने बाली बसों पर चिपकाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - धान खरीद केंद्रों में किसानों से पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली बंद हो

सीओ मोंठ के अनुसार उन्होंने युवती के शव की शिनाख्त के लिए चारों दिशाओं में चार सिपाहियों को भेजा है। ये सिपाही अपनी दिशाओं में आने वाले थानों में जाकर महिलाओं की गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों की जानकारी कर शिनाख्त करने का प्रयास करेंगे  उसके आधार पर घर-घर जाकर शव से मिली जानकारी का मिलान कर पहचान पहचान करेंगे। पुलिस के अनुसार, महिला के दोनों हाथों में मेंहदी और पैरों में रंग लगा हुआ था। दोनों पैरों में पायल भी पहने हुए थी। इसके अलावा हाथ में हरे रंग के कंगन पहने हुए थी और बाएं हाथ की हथेली पर मेंहदी से दिल बना हुआ था। जिसमें श्स् भ्श् लिखा हुआ था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0