धान बेचकर जा रहे बाइक सवार 3 किसानों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, दो की मौत

धान बेचकर अपने घर जा रहे बाइक सवार 3 किसानों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे 2 किसानों की...

धान बेचकर जा रहे बाइक सवार 3 किसानों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, दो की मौत

धान बेचकर अपने घर जा रहे बाइक सवार 3 किसानों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। जिससे 2 किसानों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। मृतक किसान आपस में सगे भाई हैं, जबकि घायल भतीजा है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मृत किसानों के जेवरात व नगदी गायब हो गया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सहित इन 6 रेलवे स्टेशनों के जल्द होगा कायाकल्प

बताया जा रहा है कि बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पाली का पुरवा निवासी सुखराम यादव (47) व सिकदार यादव (50) आपस में सगे भाई हैं। वह आज अपने भतीजे राजा यादव (21) के साथ मंडी में धान बेचने गए थे। धान बेचने के बाद उनके पास जो नगद रुपया था उसमें से 64-64 हजार देकर बबेरू में गिरवी रखे जेवर  छुड़ाए थे। इसके बाद तीनो लोग बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी बबेरू कमासिन रोड में सतन्याव गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे सुखराम यादव और  सिकदार यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि राजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें - कोरोना अलर्ट-एंबुलेंस का सायरन सुनकर दौड़ते-भागते दिखे स्वास्थ्य कर्मी

इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज शाम को बबेरू थाना क्षेत्र के बबेरू कमासिन मार्ग पर सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि मृतकों के पास जो जेवरात व नगदी था वह गायब हो गया है। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है की जेवर व नगदी उनके परिवार के किसी को मिला है या नहीं। साथ ही किस वाहन से दुर्घटना हुई है। इस बारे में भी जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - न्यायालय के आदेश पर कोको कोला कंपनी के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0