गीता जयंती महोत्सव श्रीमद् भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ की तैयारी,आयोजन दिसम्बर में

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता संस्थान समिति, बाँदा के तत्वावधान में 38वां गीता जयंती महोत्सव श्रीमद् भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन  23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक श्री सिंहवाहिनी देवी मन्दिर कटरा, बांदा में किया जायेगा।  

गीता जयंती महोत्सव श्रीमद् भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ की तैयारी,आयोजन दिसम्बर में


गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता संस्थान समिति, बाँदा के तत्वावधान में 38वां गीता जयंती महोत्सव ‘श्रीमद् भगवद्गीता ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन  23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक श्री सिंहवाहिनी देवी मन्दिर, कटरा, बांदा में किया जायेगा।   इस कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में चित्रकूट धाम के प्रख्यात संत श्रीश्री 108 श्री रामकृष्ण देवाचार्य (वेदान्ती जी महाराज) उपस्थित रहेंगे। उनके दिशा निर्देशन में कार्यक्रम होगा । इस सम्बन्ध में गीता संस्थान समिति के पदाधिकारियों की बैठक कटरा स्थित प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के आवास पर हुई।


गीता संस्थान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने बताया कि इस गीता ज्ञान यज्ञ में संत तपोनिष्ठ महात्माओं एवं ब्रह्मनिष्ठ विद्वान गीता एवं भागवत के माध्यम से ज्ञान, भक्ति, योग व वेदान्त विषयक सारगर्भित प्रवचन करेंगे। चित्रकूट से श्रीश्री  108  रामकृष्ण देवाचार्य (वेदांती जी महाराज) सहित अन्य गीता के मर्मज्ञ संत इस मंच पर आकर श्रीमद् भगवद्गीता के रहस्यों से आमजन को परिचित करायेंगे।


बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में व सदस्यों का नवीनीकरण कराने की भी बात हुई। कोषाध्यक्ष प्रयाग दत्त अवस्थी ने वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कराने के साथ ही सभी पदाधिकारियों से कहा कि बाँदा जनपद के अन्य गीता प्रेमियों को भी इस ज्ञान यज्ञ से जोड़ें और उनसे अपील भी करें कि वो सब भी अपने परिवार सहित इस ज्ञान यज्ञ का रसपान कर अपना जीवन धन्य बनायें।


समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित व उपमंत्री निखिल सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम 3 दिनों का होगा। मध्याह 12 बजे से गीता पाठ प्रारम्भ होगा तथा दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक गीता प्रचवन होगा। इसके पश्चात गीता आरती कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जायेगा। गीता जयंती के दिन यानि 25 दिसम्बर को कार्यक्रम की समाप्ति यज्ञ हवन इत्यादि के साथ होगी।समिति के प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सम्पूर्ण कार्यक्रम शासन-प्रशासन द्वारा तय की गयी गाइडलाइन के अन्तर्गत किया जायेगा।समिति के प्रबन्धक अनुराग शुक्ला ने बताया कि गीता भगवान की वाणी है और प्रतिदिन गीता पाठ करने वाला मनुष्य मृत्यु के पश्चात भी मनुष्य शरीर को प्राप्त करता है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0