खुशखबरी : फतेहपुर से अयोध्या व चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

जिले में श्रद्धालुओं के लिए राम नगरी अयोध्या व चित्रकूट के लिए आज रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ हुआ..

खुशखबरी : फतेहपुर से अयोध्या व चित्रकूट के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

  • बस सेवा को भाजपा विधायक विकास गुप्ता एवं एसडीएम अवधेश निगम ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर जिले में श्रद्धालुओं के लिए राम नगरी अयोध्या व चित्रकूट के लिए आज रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आयाह शाह विधानसभा के भाजपा विधायक विकास गुप्ता एवं एसडीएम अवधेश निगम ने हरी झंडी देकर बस को रवाना किया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बाद अब सात एक्सप्रेस वे बनने वाले हैं, जानिये इनके बारे में

आज अयोध्या एवं चित्रकूट जाने वाले राम भक्तों को सुविधा उपलब्ध हुई। रोडवेज बस संचालन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक विकास गुप्ता एवं रोडवेज एआरएएम दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार रोडवेज फतेहपुर को अयोध्या के लिए नई बस उपलब्ध कराई है।

भाजपा विधायक विकास गुप्ता ने बताया कि जिले के श्रद्धालुओं को चित्रकूटधाम व रामनगरी आयोध्या के लिए आज बस सेवा शुरू की गयी है। श्रद्धालु अब सीधे दोनों तीर्थस्थान जाकर अपने अराध्य के दर्शन कर सकेंगे। भाजपा के डबल इंजन की सरकार भक्तों के लिए विशेष रूप से काम कर रही है।

upsrtc new bus

एआरएएम रोडवेज दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या के लिए प्रतिदिन शाम 3:00 बजे रोडवेज बस जाएगी जो फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, अमेठी , सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी और वहां से वापसी दूसरे दिन प्रातः 5:00 बजे अयोध्या से फतेहपुर के लिए रवाना होगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के डॉक्टर आर.पी. दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अशोक प्रधान रामकिंकर अवस्थी, समिति के अरुण जायसवाल, विनोद गुप्ता, राधेश्याम हयारण, रविंद्र सिंह, विनय फौजी, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, विनोद अग्रहरी, मनोज सोनी आशीष अग्रहरी, विवेक रस्तोगी एडवोकेट, माया गुप्ता, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जय प्रकाश शुक्ला, जगलाल सरोज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचे प्रेमी की, पिता, भाई व पति ने की थी नृशंस हत्या, शव के किये थे टुकड़े

हि स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0