राज्यपाल कर सकती हैं सात राज्यों के कृषि मेले का समापन 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उत्तर भारत क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय किसान मेला..

राज्यपाल कर सकती हैं सात राज्यों के कृषि मेले का समापन 

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से उत्तर भारत क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय किसान मेला 2021 का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा द्वारा 20 से 22 फरवरी तक प्रस्तावित है।

इस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है वही प्रदेश की राज्यपाल इस मेले का समापन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से होनहार छात्र अपने सपने को साकार कर सकेंगे : आयुक्त

मेले के आयोजन सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के समापन समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चैधरी की उपस्थिति संभावित है।

इस मेले में राष्ट्रीय महत्व के कृषि तकनीकी सत्रों के अलावा विभिन्न कृषि प्रतियोगिताओं  व एक वृहद कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। जिसमें अधिकतम किसानों की ध् भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन में खत्म होगा सीढ़ियों को झंझट, अब लिफ्ट का लुत्फ उठाएंगे यात्री

प्रदर्शनी व प्रतियोगिताओं के साथ ही मेले में विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों,कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों ,स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य विभागों के लगभग 200 स्टाल लगाए जाएंगे।

जिनके माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को किसान के समक्ष रखा जाएगा। मेले के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि किसानों को उनके प्रश्नों का तत्काल समाधान मिल सके।

बुंदेलखंड क्षेत्र में यह पहला वृहद आयोजन है जिससे क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ कृषि उद्यमी ,छात्र-छात्राएं तथा आम जनमानस भी लाभान्वित होंगे।

जिले में स्थित दो कृषि महाविद्यालयों के छात्रों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मेले में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - रेलवे ने प्रयागराज से खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन का फेरा बढ़ाया 

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0