रंग ला रहा है भूसा दान महादान अभियान, 3335 कुंतल भूसा गोवंशों को मिला

जनपद बांदा में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह की पहल पर जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने भूसा दान महादान अभियान चलाकर..

रंग ला रहा है भूसा दान महादान अभियान, 3335 कुंतल भूसा गोवंशों को मिला

जनपद बांदा में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह की पहल पर जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने भूसा दान महादान अभियान चलाकर अब तक 3335 कुंतल भूसा एकत्र कर लिया है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग देने अपील की है। ताकि गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त भूसा मिल सके।

आज भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत ग्राम पतौरा में जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे श्रीमती विनीता त्रिपाठी ग्राम प्रधान के द्वारा 60 कुन्तल, ग्रामवासी पतौरा ओमप्रकाश शुक्ला 10 कुन्तल,  भरतबाबू त्रिपाठी, 5 कुन्तल, शिवकिशोर त्रिपाठी 5 कुन्तल,  देवीदयाल तिवारी 5 कुन्तल, रामऔतार द्विवेदी 5 कुन्तल,  ओमकार त्रिपाठी 5 कुन्तल,  अशोक कुमार शुक्ला 5 कुन्तल एवं  रामबिहारी, ग्राम प्रधान तेरा द्वारा 50 कुन्तल, श्रीमती रेखा देवी ग्राम प्रधान नगनेधी द्वारा 10 कुन्तल तथा श्रीमती शान्ती देवी पत्नी स्व0 रामआसरे शुक्ला ग्रामीण महुआ ने अपने बच्चो को न देकर अपने 4 बीघा फसल का पूरा भूसा दान किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत पतौरा में लगभग 180 कुन्तल दान के माध्यम से भूसा प्राप्त हुआ। 

यह भी पढ़ें - सपा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की मुश्किलें बढ़ी पुलिस ने मतगणना स्थल पर हुए बवाल में बनाया अभियुक्त

अब तक जिलाधिकारी, बॉंदा 271,मुख्य विकास अधिकारी, 270,उप जिलाधिकारी बॉंदा 255,उप जिलाधिकारी बबेरू 195,उप जिलाधिकारी नरैनी 70,उप जिलाधिकारी पैलानी 45,जिला विकास अधिकारी,बॉंदा 100 उपायुक्त श्रम रोजगार बॉंदा 30,जिला कृषि अधिकारी, बॉंदा 20,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी 60,समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जनपद 305,खण्ड विकास अधिकारी, बडोखरखुर्द 77,खण्ड विकास अधिकारी, तिन्दवारी 150,खण्ड विकास अधिकारी, जसपुरा 66,खण्ड विकास अधिकारी, नरैनी 400,खण्ड विकास अधिकारी, बबेरू 150,खण्ड विकास अधिकारी, महुआ65,खण्ड विकास अधिकारी, बिसण्डा 50,खण्ड विकास अधिकारी, कमासिन 400 ने भूसा एकत्र किया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि जनपद बांदा में भूसा दान महादान अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल से की गई थी। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत पतौरा विकास खण्ड महुआ में भूसादान दाताओं को माला पहनते हुये मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एस.पी. सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महुआ  संजीव बघेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, लेखपाल, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी बॉंदा द्वारा प्राथमिक विद्यालय पतौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें - खाद्य निरीक्षक द्वारा व्यापारियों से अवैध वसूली, शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगात : यहाँ दो और रैक प्वाइंट बनेंगे, खजुराहो बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2