पं. जे.एल.एन. महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई द्वारा नवनिर्वाचित बूटा अध्यक्ष का भव्य स्वागत

पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के व्याख्यान कक्ष में बूटा (बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कॉलेज एसोसिएशन) के..

पं. जे.एल.एन. महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई द्वारा नवनिर्वाचित बूटा अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बांदा,

पं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के व्याख्यान कक्ष में बूटा (बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कॉलेज एसोसिएशन) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अशोककुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बताते चलें कि 6 सितंबर को पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की बूटा से संबद्ध स्थानीय शिक्षक संघ इकाई ने अपने संयुक्त मंत्री डॉ. अशोककुमार सिंह को पूर्व की घोषणा का मान करते हुए बूटा के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी र्घाेषित किया था। गत रविवार 11 सितंबर 2022 को झाँसी स्थित बिपिन बिहारी कॉलेज में बूटा के विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री समेत सभी 11 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए और शाम को ही परिणाम घोषित करने के उपरांत नई कार्यकारिणी को शपथ दिला दी गई।

उपर्युक्त चुनावों को निर्विरोध और निर्विघ्न संपन्न करवाने में बाँदा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अश्विवनीकुमार शुक्ल, डॉ. ओमकार चौरसिया और निवर्तमान इकाई अध्यक्ष डॉ. रोहितकुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही। अनेक दौर की वार्ताओं के उपरांत पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बाँदा के जंतुविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोककुमार सिंह को बूटा के अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। यह पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की शिक्षक संघ इकाई की ऐतिहासिक जीत है। इसी क्रम में जीत का जश्न मनाते हुए इकाई ने नवनिर्वाचित बूटा अध्यक्ष का शानदार स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें - वॉटर हीरोज अवार्ड पुरस्कार से नवाजे जायेंगे डीएम बांदा अनुराग पटेल सहित तीन बुन्देले

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती-पूजन और सरस्वती-वंदना से हुआ। इस स्वागत समारोह में महाविद्यालय के सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक प्रो. सुरेंद्रकुमार, प्रो. आई.जे. सिंह, प्रो. बी.एल. शर्मा, डॉ. चंद्रिकाप्रसाद दीक्षित ‘ललित’, डॉ. रामगोपाल गुप्त, डॉ. मनोरमा अग्रवाल, डॉ. के.वी. सिंह, डॉ. ज्ञानप्रकाश तिवारी और डॉ. रामप्रकाश गुप्त शामिल हुए। जिनका स्वागत शिक्षक संघ इकाई ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंटकर किया। इसके पश्चात् इकाई अध्यक्ष डॉ. दिव्या सिंह, इकाई महामंत्री सूर्यकांत मिश्र, डॉ. अश्विवनीकुमार शुक्ल, डॉ. ओमकार चौरसिया, डॉ. अतुलकुमार शुक्ल, डॉ. रोहितकुमार सिंह, डॉ. अनुराधारंजन, डॉ. अर्चना खरे, डॉ. मधुकांता समाधिया, सुश्री विभूति यादव, सुश्री पिंकी लवानिया, डॉ. हरिओम बादल, डॉ. जाह्नवीप्रसाद उपाध्याय, रामसुवाष वर्मा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. जितेंद्रकुमार बाजपेई

डॉ. मुकेशकुमार भारतीय, डॉ. रमेशचंद्र शुक्ल, डॉ. रामभद्र त्रिपाठी, रवींद्रकुमार पंथ, रामस्वरूप, अंकित यादव, अंकुर मलिक और अजयकुमार यादव द्वारा माल्यार्पण करके डॉ. अशोककुमार सिंह का स्वागत किया गया। बूटा के पूर्व अध्यक्षों प्रो. सुरेंद्रकुमार और प्रो. आई.जे. सिंह के बाद नवनिर्वाचित बूटा अध्यक्ष डॉ. अशोककुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षालयों की स्थितियों में सुधार की बचनबद्धता की बात कही। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. दिव्या सिंह ने ऐतिहासिक जीत का सेहरा शिक्षकों की एकता को बताते हुए विजय पर गौरव जताया। अंत में डॉ. अश्विवनीकुमार शुक्ल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अतुलकुमार शुक्ल द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें - बांदा के आसमान में भी दिखी रोशनी की ट्रेन या स्टारलिंक सैटेलाइट ?

यह भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगा मोहम्मद अर्श

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2