जिला अस्पताल के शौचालय में मिली थी अर्धनग्न अवस्था में किशोरी, जाँच के आदेश
जीआरपी ने 18 नवंबर को अतर्रा रेलवे स्टेशन में महाकौशल एक्सप्रेस से मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय किशोरी...
![जिला अस्पताल के शौचालय में मिली थी अर्धनग्न अवस्था में किशोरी, जाँच के आदेश](https://www.bundelkhandnews.com/uploads/images/2022/11/image_750x_637490a2b2a07.jpg)
बाँदा
जीआरपी ने 18 नवंबर को अतर्रा रेलवे स्टेशन में महाकौशल एक्सप्रेस से मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय किशोरी को बेहोशी की हालत में उतारा था। जीआरपी ने उसे उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यह भी पढ़ें - Bhuragarh Fort Banda : बाँदा के ऐतिहासिक भूरागढ़ किला का पूरा इतिहास, जानिये यहाँ
रविवार की सुबह वह अस्पताल के शौचालय में बेहोश पड़ी मिली। किशोरी अर्धनग्न थी। उसके पास में ही किसी पुरुष का अंडर गारमेंट पड़ा था। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की इस उद्योग नगरी में 315 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से हजारों लोग पाएंगे नौकरी
घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया है। किशोरी की सुरक्षा के लिए एक महिला कांस्टेबल और एक होमगार्ड को तैनात किया है।
यह भी पढ़ें - हमीरपुर में किसानों ने बंजर भूमि में लहलहाई जादुई फूलों की खेती
क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किशोरी का इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
इस बारे में पुलिस ने बताया कि अस्पताल के cctv कैमरे खंगाले जा रहे है साथ ही इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
What's Your Reaction?
![like](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)