क्या कृषि बिल से अन्नदाता किसान  बंधनों से मुक्त हो गया है ?

लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयक पारित किए गए हैं इन विधेयकों के पारित हो जाने से अब हमारा अन्नदाता किसान अनेक बंधनों से मुक्त हो गया है इन सुधारों से किसानों को अपनी उपज बेचने में और ज्यादा विकल्प और ज्यादा अवसर मिलेंगे ।

क्या कृषि बिल से अन्नदाता किसान  बंधनों से मुक्त हो गया है ?

लोकसभा में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयक पारित किए गए हैं। इन विधेयकों के पारित हो जाने से अब हमारा अन्नदाता किसान अनेक बंधनों से मुक्त हो गया है। इन सुधारों से किसानों को अपनी उपज बेचने में और ज्यादा विकल्प और ज्यादा अवसर मिलेंगे । यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत  भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में, आज जनपद के चयनित 70 गांवों में वृक्षारोपण  कार्यक्रम का शुभारम्भ करते 
 हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंहने कही।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निे भाग लेते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने  इन विधायकों के लिए प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान और ग्राहक के बीच जो बिचैलिए अभी तक किसानों की कमाई का बड़ा हिस्सा ले लेते थे, उसके लिए यह विधेयक रक्षा कवच है। किसान को बचाने के लिए है रक्षा कवच जरूरी था।

किसान मोर्चा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा की यह ऐतिहासिक विधेयक भारत की कृषि एवं किसान की उन्नति का मार्ग खोलेगा। क्योंकि इस विधेयक के पारित हो जाने से हमारा अन्नदाता किसान अनेक बंधनों से मुक्त हो गया है। विपक्षियों द्वारा इसके विरोध में आ जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि किसानों को मिलने वाले इस ऐतिहासिक अवसर के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करने के बजाए किसानों को लूटने वाले बिचैलियों के साथ आज विपक्ष खड़ा है ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, युवा नेता ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा, निवर्तमान मंडल मंत्री अखिल पटेल, राजू सिंह, अतुल दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसी तरह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर के नेतृत्व में ग्राम सिंधन कला,  सूर्यपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में पडोहरा, पैलानी डेरा, किसान मोर्चा के महुआ मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा ग्राम महुआ में, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कालिंजर में, राजा भैया पांडे ने जनवारा , ब्रह्मानंद तिवारी ने साडासानी, उमेश चंद्र गुप्ता ने बिसंडा, रामस्वरूप निषाद ने पैलानी, रोहित नंदन तिवारी ने मवई, झल्लूराम खेंगर ने कुलकुम्हारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राममिलन तिवारी ने महोखर, जयदीप सिंह ने ग्राम जारी सहित जनपद के 70 गांवों में किसान मोर्चा द्वारा  वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0