ऐतिहासिक बनी शिव बारात धूमधाम से निकली भोले की सवारी

झांसी में आज शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान भोले की बारात धूमधाम से निकाली गई यह ऐतिहासिक बारात बड़ा बाजार स्थित..

ऐतिहासिक बनी शिव बारात धूमधाम से निकली भोले की सवारी

झांसी में आज शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान भोले की बारात धूमधाम से निकाली गई यह ऐतिहासिक बारात बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से बड़ा बाजार, रानी महल, मिनर्वा चौराहा होते हुए मढ़िया मंदिर तक गई जहां राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अरजरिया द्वारा जलाभिषेक किया गया। 13 डीजे के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने बारात में सम्मिलित होकर भोले बाबा के भजनों पर उत्साह पूर्वक नृत्य किया।

यह भी पढ़ें - बुंदेली लोक कलाकारों को अब मिलेंगे उनके ही जिले में प्रस्तुति के अवसर

साथ में राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अरजरिया, विधायक रवि शर्मा, झांसी महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा के साथ भाजपा में शामिल हुए वीरू कुशवाहा, अभिषेक भार्गव संतोष साहू,संतराम पेंटर, जगदीश साहू आदि के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त गण बारात में शामिल हुए। जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया इसमें मिष्ठान पानी आदि का वितरण भी किया गया।

आपको बता दें जिसमें जिस माड़िया मंदिर पर शंकर भोले का जलाभिषेक योगी आदित्यनाथ द्वारा होना था यह वही बढ़िया मंदिर है जिस पर जलाभिषेक के लिए माननीय योगी आदित्यनाथ को सन 2013 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी द्वारा कानपुर में ही रोक लिया गया था, किंतु समाजवादी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी से विधायक बने रवि शर्मा द्वारा उनके अथक प्रयासों से उस माड़िया मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया जिस पर अन्य धर्म के लोगों ने कब्जा कर रखा था तथा पूजा भी नही की जाती थी, उस वर्ष धूमधाम से जलाभिषेक किया गया था और इस वर्ष भी धूमधाम से जलाभिषेक किया गया है।

यह भी पढ़ें - पिता का शव एसएसपी के बंगले के सामने रख धरने पर बैठा कांस्टेबल

राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने बताया यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष चलता रहेगा और इसे और भी बड़े रूप से किया जाएगा आज इस बारात में 13 डीजे द्वारा बजाई गई धुनों पर नृत्य करते हुए शिव भक्त भक्ति में लीन होकर बढ़िया मंदिर पहुंचे एवं वहां जाकर सभी भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर कोतवाली एवं नवाबाद पुलिस द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया साथ में एसपी सिटी, सीओ सिटी, एवं अन्य अधिकारी द्वारा व्यवस्था बनाने में काफी सहयोग किया गया। शिव बारात के मुख्य संयोजक राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अरजरिया द्वारा संयोजित बारात का नेतृत्व सदर विधायक रवि शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें - झाँसी : ट्रक सुधारते मिस्त्री समेत तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2