बांदा में पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

गाय बचाओ ,किसान बचाओ पदयात्रा निकालने के लिए केन नदी के तट पर एकत्र सैकड़ों कांग्रेस..

बांदा में पद यात्रा निकाल रहे सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

पुलिस व कांग्रेस  नेताओं की झड़प ,पुलिस ने लाठियां भी भांजी 

गाय बचाओ ,किसान बचाओ पदयात्रा निकालने के लिए केन नदी के तट पर एकत्र सैकड़ों कांग्रेस जनों पर पुलिस टूट पड़ी। पहले लाठियां बरसाई और उसके बाद पकड़ कर अलग-अलग वाहनों में ठूंस दियाऔर उसके बाद पुलिस लाइन व अलग-अलग थानों में  नजरकैद कर दिया।

केन  के तट पर आज सुबह से ही कांग्रेस जनों की भीड़ उमड़ने लगी थी। अतर्रा निवासी रमेश चंद्र कोरी नरैनी क्षेत्र के दर्जनों भूतपूर्व प्रधानो, बीडीसी सदस्यों एवं अपने समर्थकों को लेकर 24 चार पहिया वाहनों से पहुंच गए थे। सर्वप्रथम केन नदी तट पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने रमेश चंद कोरी व उनके समर्थकों को कांग्रेसमें सम्मिलित किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंझांसी : सेना का गोला फटने से एक की मौत दूसरा गंभीर

जैसे ही कांग्रेस जनों ने गाय बचाओ किसान बचाओ, भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ देश बचाओ के नारे लगाना शुरू किया।तभी भारी पुलिस बल लाठियां लिए कांग्रेस जनों पर टूट पड़ा।लाठियां चलाकर तितर-बितर करने की कोशिश की किंतु कांग्रेस जनों को तितर-बितर होता न देख कर गिरफ्तार कर सभी को पुलिस वाहनों में बंद करना शुरू किया और इसके बाद पुलिस वाहनों में भर भर कर उन्हें अलग-अलग थानों में ले जाकर नजर बंद कर दिया।

उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित महासचिव राहुल राय ,प्रतिभा पाल महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभिमन्यु सिंह प्रदेश सचिव, साकेत बिहारी मिश्र सहित जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, रमेशचंद्र कोरी एवं प्रदेश सचिव सैयद अल्तमश, अल्ताफ हुसैन, सीमा खान महिला अध्यक्ष ,मुमताज अली, राकेश सिंह सेवा दल ,सूरज बाजपेई, कुलदीप मिश्रा , जिलानी दुरानी, राजेश कुमार गुप्ता ,लखन उपाध्याय, जगदीश गुप्ता विक्की ,संतु चौरसिया, इरफान खान, आकाश दीक्षित मोहम्मद इदरीश ,नासिर मंसूरी सहित 150 से अधिक कांग्रेस जनों को गिरवा थाना में नजरबंद किया गया।

यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश में गलन भरे दिन के साथ होगा नये साल का आगाज

इसी तरह डेढ़ सौ से अधिक कांग्रेस जनों को जमालपुर थाना में तथा पुलिस लाइन व अन्य थानों में नजरबंद किया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, प्रद्युम्न दुबे लालू भैय्या तथा शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव छेदीलाल रेखा वर्मा गजेंद्र सिंह पटेल, लक्ष्मीकांत मिश्रा ,अफसर अली ,धीरेंद्र पटेल आदि सैकड़ों कांग्रेसियों को अन्य थानों में नजर कैद किया गया है।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय गोकुल मिशन में बांदा का चयन, उन्नत नस्ल के पशु होंगे तैयार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0