अफसरों की अभद्रता से आहत समाज सेविका ने दी आत्महत्या की धमकी

जनपद में आंदोलन कर रहे 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंची समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल के साथ एडीएम..

अफसरों की अभद्रता से आहत समाज सेविका ने दी आत्महत्या की धमकी
सालनि सिंह पटेल

जनपद में आंदोलन कर रहे 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंची समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल के साथ एडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने से क्षुब्ध समाज सेविका ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें -   ग्राम पंचायत सचिवालयों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए : आयुक्त

समाज सेविका ने उपरोक्त आरोप लगाते हुए बताया कि मैं बांदा जनपद में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के अनशन में कर्मचारियों के आमंत्रण पर पहुंची। तभी ज्ञापन देने के दौरान 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के सामने मुझे अपर जिला अधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं बांदा पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अभद्रता के साथ कार्यालय के बाहर भगा दिया।

प्रशासनिक अभद्रता के मामले को लेकर समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया है कि यूपी में क्या यही महिला सशक्तिकरण है, जहां पर प्रशासनिक महिलाएं अधिकारियों के कार्यालय में जाने पर अभद्रता की शिकार होती हैं।

यह भी पढ़ें -  बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बैरक में लगेगा टीवी

उन्होंने आरोप लगाया कि बांदा जिले में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सभी जनप्रतिनिधियों के कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। पीड़ित गरीब बेसहारा लोगों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं तहसील समाधान दिवस थाना दिवस जिले में मजाक बनकर रह गया है। 

उन्होंने एडीएम जनपद बांदा और पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि इन अधिकारियों को शीघ्र हटाया नहीं गया तो जबरदस्त आमरण अनशन किया जाएगा और न्याय न मिलने पर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट के सामने आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  टोक्यो ओलम्पिक जागरूकता रिले का बाँदा में स्वागत

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1