जीजा द्वारा पत्नी को रंग लगाना पति को नहीं आया रास, पत्नी को छत से नीचे फेंका 

 घटना शहर कोतवाली अंतर्गत किलेदार का पुरवा में रविवार की रात्रि हुई, यहां रहने वाले लाखन सिंह राजपूत की पत्नी रामादेवी होली के त्यौहार में ...

जीजा द्वारा पत्नी को रंग लगाना पति को नहीं आया रास, पत्नी को छत से नीचे फेंका 

बांदा,

होली के उमंग में जीजा साली के बीच तकरार और रंग लगाना आम बात है। लेकिन जनपद बांदा में जीजा द्वारा साली को रंग लगाने पर पति का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें - रात भर मची रही हलचल, मुख्तार अंसारी को कहां जा रहे हैं लेकर

घटना शहर कोतवाली अंतर्गत किलेदार का पुरवा में रविवार की रात्रि हुई। यहां रहने वाले लाखन सिंह राजपूत की पत्नी रामादेवी होली के त्यौहार में अपने मायके लुधौरा गांव गई थी। पत्नी के साथ लाखन भी गया था। इसी त्योहार में रामा देवी का जीजा भी आया हुआ था। जब होली में सभी लोग एक दूसरे के रंग लगा रहे थे। तभी जीजा ने अपनी साली रामादेवी को रंग लगा दिया।

यह देख कर लाखन का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने तुरंत मायके पर ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों ने किसी तरह से मामला शांत कराया लेकिन वह दूसरे दिन भी पत्नी को पीटता रहा। तब पत्नी की ओर से पति के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था।

इसके बाद रविवार को पत्नी मायके से ससुराल किलेदार का पुरवा शहर कोतवाली में आ गई। रात में ही जीजा द्वारा रंग लगाए जाने के मामले को लेकर पति ने फिर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बजाकर छत की तरफ भागी तभी पति ने छत में पहुंचकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : महोबा से कानपुर के ट्रेन रुट के लिए बहु प्रतीक्षित कार्ड लाइन हुई स्वीकृत

इस बारे में रामादेवी के भाई मनोज ने बताया कि 17 मार्च को मेरी बहन होली में घर आई थी। तभी रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था जो पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस द्वारा समझाने के बाद लाखन ने आश्वासन दिया था कि अब वह मारपीट नहीं करेगा लेकिन जैसे ही बहन कल ससुराल पहुंची। तभी छत से फेंक कर बहन की हत्या की कोशिश की गई।

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, co city banda

इस संबंध में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किलेदार का पुरवा में एक महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने की घटना सामने आई है। महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0