सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर पति ने बनाये संबंध,नई नवेली दुल्हन की 7 दिन में मौत

जिले में एक पति का क्रूरता सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन की शादी के एक हफ्ते बाद मौत गई। सेक्सवद्र्धक गोलियां खाकर पति संबंध बनाए थे।.7 दिन पूर्व लेनिवि कर्मी ने अपनी बहन की  शादी...

सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर पति ने बनाये संबंध,नई नवेली दुल्हन की 7 दिन में मौत

 हमीरपुर जिले में एक पति का क्रूरता सामने आया है। दरअसल, यहां एक दुल्हन की शादी के एक हफ्ते बाद मौत गई। सेक्सवद्र्धक गोलियां खाकर पति संबंध बनाए थे।.7 दिन पूर्व लेनिवि कर्मी ने अपनी बहन की  शादी की थी। पति की हैवानियत से दुल्हन की हालत बिगड़ी,.जांच में लेडी डाँक्टर भी दुल्हन की हालत देख सन्न रह गई। इलाज दौरान मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े:राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र की लाश हॉस्टल में मिली,हडकम्प मचा

परिजनों के मुताबिक, नई नवेली दुल्हन की हालत ऐसी हो गई कि जैसे उसके साथ गैंगरेप किया गया हो। जिसके चलते उसके प्राइवेट पार्ट में घाव हो गए और इंफेक्शन हो गया। ये इंफेक्शन पूरी बॉडी में फैल गया और कानपुर में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। भाई ने दामाद और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला हमीरपुर नगर के एक मोहल्ले का है।

यह भी पढ़े:गौरव महोत्सव में रॉक बैंड माधवास व इंडियन आयडल के कलाकार शानदार प्रस्तुति देंगे 

दरअसल, नगर के मोहल्ले में रहने वाले सरकारी कर्मचारी ने अपनी बहन (32) की शादी उरई के राजेंद्र नगर के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ तय की थी। उनकी पत्नी ने बताया ष्, मेरे सास और ससुर नहीं हैं। हमने बड़े लाड प्यार से अपनी ननंद को पाला। उसे माता-पिता की कोई कमी नहीं रहने दी। हम लोगों ने शादी की तैयारियां धूम धाम से की थी। शहर के ही एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था। 3 फरवरी को उरई से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। उसके बाद द्वारचार और जयमाल समेत सारी रस्में पूरी हुईं। उस समय तक सबुकछ ठीक था। बेटी और दामाद दोनों खुश थे। अगले दिन 4 फरवरी को हम लोगों ने बेटी को विदा कर दिया। बेटी विदा होकर अपनी ससुराल पहुंच गई। उसके बाद चौथी लेने की तारीख 8 फरवरी तय हुई। हम लोग अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी को विदा कराने की तैयारी में लगे थे। 7 फरवरी की शाम को मैं अपने पति के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई थी, तभी ननद के ससुराल से फोन आया।

यह भी पढ़े:अभी नहीं थमा सर्दी का सितम, इस दिन बारिश के बाद ठंड फिर से लौटेगी


वहीं, शादी के 3 दिन के बाद दुल्हे ने ससुराल में फोन कर के कहा कि आप लोगों ने कौन सी बीमारी छिपाकर शादी की है। उसे उल्टियां हो रही हैं और तबीयत खराब है। ये सुनते ही हम लोग कानपुर की शादी छोड़कर उसी दिन उरई पहुंच गए। जहां से ननद को लेकर सीधे कानपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ। लेकिन आराम नहीं मिला।दुल्हन के भाभी ने बताया कि उसकी ननद को कभी बुखार तक नहीं होता था। वो हमेशा स्वस्थ रही। लेकिन जब बेटी को कोई फायदा नहीं हुआ तो मैंने उससे जोर देकर बीमारी के बारे में पूछा। तब वो शर्म के मारे कुछ बताने को राजी नहीं हुई। जब मैंने कहा कि अगर बीमारी पता नहीं चलेगी तो सही से इलाज नहीं हो पाएगा। तब उसने बताया कि पति ने उसके साथ सेक्सवर्धक गोलियां खाकर दो-तीन दिन संबंध बनाए हैं। मेरे मना करने पर भी वो नहीं माना। विरोध करने पर उसे पीटा और फिर जबरन संबंध बनाए।

यह भी पढ़े:बांदाःदोस्तों के साथ पार्टी में गये युवक की लाश तालाब में उतराती मिली

इस घटना की जानकारी होते ही दुल्हन के परिजनों ने उसको गायनकोलॉजिस्ट को दिखाया। चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि बेटी के साथ बेरहमी से संबंध बनाए गए हैं, उसकी हालत ऐसी है जैसे गैंगरेप किया गया हो। उसे अंदरूरी जख्म हो गए हैं। जिसकी वजह से इंफेक्शन फैल गया है। ये सुनकर मेरी रूह कांप गई। बेटी को इतना पेन था कि कुछ खा पी भी नहीं पा रही थी। आखिर में इलाज के दौरान 10 फरवरी को बेटी ने दम तोड़ दिया।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
2
sad
2
wow
0