आईजी ने किया मण्डलीय महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ

मिशन शक्ति फेज 2 के अंतर्गत विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आज जनपद बांदा में संचालित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम..

आईजी ने किया मण्डलीय महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ

मिशन शक्ति फेज 2 के अंतर्गत विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में आज जनपद बांदा में संचालित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ किया गया।इस साल का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस इस साइबर का उद्देश्य महिलाओं को इंटरनेट तथा अन्य सोशल मीडिया एप्स पर प्राय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है जिसमें अधिकांश अधिकांशत साइबर स्टॉकिंग तथा साइबर बुलीग की शिकायतें तथा महिलाओं के पहचान के फाड की शिकायतें प्राप्त होती हैं।

यह भी पढ़ें - 600 KM की यात्रा में सिर्फ 100 KM ट्रेन चलवाकर मनाया गया महिला दिवस

इस प्रकार के होने वाले साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से साइबर क्राइम थानों में महिला साइबर क्राइम सेल का डिजिटल लोकार्पण किया गया।

वही मंडल स्तर पर आईजी चित्रकूट  ने इसका शुभारंभ किया। महिला साइबर क्राइम सेल की प्रभारी उपनिरीक्षक सुषमा चौधरी को बनाया गया।इनके अलावा महिला साइबर क्राइम सेल में दो महिला आरक्षियो को भी नियुक्त किया गया है।

अब मंडलीय स्तर पर होने वाले महिला साइबर अपराधों की शिकायत को जनपद बांदा पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम सेल द्वारा सुनी जाएगी।

यह भी पढ़ें - 55 हजार करोड़ रुपए के हीरे मौजूद हैं बुन्देलखण्ड की इस खदान में

वहीं दूसरी ओर महिला दिवस के अवसर पर ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने दूर ग्रामीण अंचल सर्किल बबेरू में महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु रिपोर्टिंग महिला चौकी का शुभारंभ किया गया।

इस चौकी की स्थापना  बबेरु थाने के परिसर में की गई है।महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि देवी को बनाया गया है जबकि इनके साथ दो महिला आरक्षियो तथा चार पुलिस आरक्षी नियुक्त किए गए हैं।  

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम, प्रभारी निरीक्षक बबेरू भास्कर मिश्रा के साथ बबेरू  क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - खेसारी लाल यादव ने खेली भाभी संग ऐसे होली, Devra Gal Misi Misi वीडियो हो रहा वायरल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1