अधिकारियों की मिलीभगत से जिले में धड़ल्ले से चल रही तम्बाकू मिश्रित गुटखा की अवैध फैक्टरियां

कई गुना मुनाफा देने वाला गुटखा का अवैध कारोबार जिला मुख्यालय समेत राजापुर इलाके में अवैध फैक्टरियों में नकली गुटखा..

अधिकारियों की मिलीभगत से जिले में धड़ल्ले से चल रही तम्बाकू मिश्रित गुटखा की अवैध फैक्टरियां
बनद (banned)

कई गुना मुनाफा देने वाला गुटखा का अवैध कारोबार जिला मुख्यालय समेत राजापुर इलाके में अवैध फैक्टरियों में नकली गुटखा भारी तादाद में बनाया जा रहा है। कानपुर से भी अवैध गुटखा मंगाया जा रहा है। इसकी भारी खपत जिले में ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें - महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर चित्रकूट के संतों में शोक की लहर

गुटखा के अवैध कारोबार का खुलासा सोमवार को हुआ। गुटखा की मांग और मुनाफा देखते हुए कई व्यापारी अवैध कारोबार में उतर आये है। अवैध ढंग से बने गुटखा को छोटे माल वाहनों से शहर, गांव और जिले के बाहर भेजा जा रहा है। कमीशन ज्यादा होने से दुकानदार भी इसकी बिक्री पर जोर देते हैं। पिछले कुछ समय से अवैध गुटखा बनाने में कारोबारी नकद समेत आसपास के क्षेत्र को अवैध गुटखा फैक्टरियों का हब बना रखा है। संबंधित अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे।

जिला मुख्यालय समेत राजापुर, मानिकपुर, पहाडी आदि कस्बों में बेखौफ अवैध गुटखा बनाने और बेंचने का कारोबार पनप रहा है। शासन ने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिक्स गुटखा पर रोक लगाई थी। लाइसेंसधारी गुटखा कारोबारियों ने पानमसाला और तम्बाकू अलग-अलग बनाने शुरु कर दिये थे। अब मिक्स गुटखा की मशीन लगाकर तम्बाकू युक्त गुटखा बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - राम को जन-जन के राम बनाने में तपोभूमि चित्रकूट का अहम योगदान : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जिले में भरतकूप, शिवरामपुर, कपसेठी, गंगाजी रोड, कसहाई रोड प्यारेलाल के हाता के पीछे, तरौंहा, राजापुर, कच्ची छावनी, राजापुर के लूकलाइन के पास डॉ कंचन सिंह के अस्पताल के सामने अवैध ढंग से मिक्स गुटखा फैक्टरियां चल रही हैं। इन स्थानों से गुटखा बनने के बाद नगर समेत आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों के अलावा प्रदेश की सीमाओं के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निजी वाहनों से सप्लाई किया जा रहा है।

इस मामले में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह का कहना है कि जल्द ही विशेष टीम गठित कर गुटखा के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही खाद्य विभाग के किसी अधिकारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के पर्यटन विकास में पांच दशकों से दस्युओं का लगा है ग्रहण

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1