झांसी रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को संरक्षा सुरक्षा के बताये अहम तरीके

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झांसी अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में झांसी मंडल..

झांसी रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को संरक्षा सुरक्षा के बताये अहम तरीके

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झांसी अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में झांसी मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा झांसी तथा खजुराहो स्टेशन पर संरक्षा अभियान चलाया गया।

इसके अंतर्गत विभाग की नुक्कड़ टीम द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर नुक्कड़ नाटक का मंचन पर किया गया। जिसमें संरक्षा सुरक्षा से जुड़े सभी विषयों पर आम जनता को जागरूक किया गया। 

यह भी पढ़ें - कानपूर मेट्रो : नवम्बर से पहले आईआईटी से मोतीझील चलने लगेंगी आठ मेट्रो

इसके साथ ही कोविड महामारी से बचने के सभी उपायों को आम जनता को प्रतिदिन प्रयोग करने के लिए, दलालों से टिकट न लें, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पुल का प्रयोग करें, अपनी सीट सुरक्षित कराकर ही यात्रा करें आदि विषयों पर भी जागरूक किया गया।

jhansi railway station

टीम ने समपार फाटकों एवं रेल लाइन के किनारे पशुओं को न चरायें एवं आम जनता को संरक्षा सुरक्षा के पंपलेट भी वितरित किए गये। इस दौरान सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने आम जनता को संबोधित किया। स्टेशन प्रबंधक झांसी ए.के. सिंह, संरक्षा सलाहकार व कैरिज एवं वैगन डी.एस. यादव एवं रेलवे के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार खजुराहो स्टेशन पर संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें - अक्षय कुमार ने किया 'तड़प' फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, शेयर किया फिल्म का पोस्टर

संरक्षा सलाहकार आर.के.वर्मा, के.के.द्विवेदी एवं स्टेशन प्रबंधक खजुराहो मान सिंह मीना द्वारा रेलकर्मियों को संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें लगभग 42 कर्मचारियो ने भाग लिया। अंत में के.के.द्विवेदी संरक्षा सलाहकार लोको द्वारा सभा में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें - नोएडा फिल्म सिटी को अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया जाए विकसित : योगी आदित्यनाथ

संरक्षा सभा में निम्न बिन्दुओं पर की गई विस्तार से चर्चा  

  •  एसपीएडी से बचाव के लिये अपनायी जाने वाली सावधानियां।
  •  प्वाइंट एण्ंड क्रोसिगं का अनुरक्षण के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियां।
  •  कोविड 19 से वचाव के लिये अपनायी जाने वाली सावधानियां।
  •  एसएलआर/कोच में आग से बचाव के लिये अपनायी जाने वाली सावधानियां।
  •  शंटिग कार्य के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियां।
  •  लेवल क्रोसिगं गेटों पर कार्य के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियां।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0