बाँदा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर कही ये बड़ी बात

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में 80 सीटें जीतेगी, जिसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्योंकि सबसे अच्छे कार्यकर्ता यदि कहीं हैं..

बाँदा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर कही ये बड़ी बात

बांदा, 

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में 80 सीटें जीतेगी, जिसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्योंकि सबसे अच्छे कार्यकर्ता यदि कहीं हैं तो वह भाजपा में है। देश की जनता अपने प्रिय नेता नरेंद्र मोदी को अभी प्रधानमंत्री के रूप में और देखना चाहती है। जनता की यही चाहत जनादेश के रूप में लगातार भाजपा को मिल रहा है। यह बात  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कनवारा बाईपास स्थित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होने कहा कि आज भाजपा भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। वहीं प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होने एक बार फिर दोहराया कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।

यह भी पढ़ें - सपा बसपा कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार पार्टी, भाजपा सरकार इनके भ्रष्टाचारियों से पाई पाई वसूल करेगी

महोबा जिला अध्यक्ष को एमएलसी तथा बांदा जिला अध्यक्ष को विधायक व मंत्री बनाकर पार्टी ने यह साबित किया है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की बैठक के बाद भाजपा के विधायक, सांसद, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से मांग पत्र सौंपा। जिसमें बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम महर्षि बामदेव के नाम से करने, बांदा में सीवरेज शीघ्र पूरा कराने, अतर्रा में बाईपास मार्ग तथा अतर्रा में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग की गई है।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा तथा राजकरण कबीर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - ऐतिहासिक गणेश भवन के लिए सरकार एकमुश्त मदद करेगी : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें - बांदा पुलिस की खुली पोल : जिसे पुलिस ने बताया फरार, वह एक सप्ताह से पुलिस कस्टडी में

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1