बांदा के डॉ. बृजेश के सम्मान में, विदेशी सरजमीं पर डाक टिकट जारी

जनपद बांदा के निवासी व मेवादेव ग्रंथ अकादमी के संस्थापक डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता को बिरलैंड स्टेट राष्ट्र (बीर तावील) का...

बांदा के डॉ. बृजेश के सम्मान में, विदेशी सरजमीं पर डाक टिकट जारी

जनपद बांदा के निवासी व मेवादेव ग्रंथ अकादमी के संस्थापक डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता को बिरलैंड स्टेट राष्ट्र (बीर तावील) का अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उनके ऊपर डाक टिकट जारी किया गया है। बिरलैंड राज्य राष्ट्र की स्थापना वहाँ के राजा अमीर ए हयावी ने 2015 में की थी। यह राष्ट्र मिस्र और सूडान के बीच की सीमा पर 2060 किमी (795.4 वर्ग मील) भूमि का क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से झांसी होते हुए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग

बिरलैंड राष्ट्र की प्रधानमंत्री एच आर एम प्रोफेसर डॉ. ईडन सोरियानो त्रिनिडाड ने विश्व के लगभग 26 कवियों को बिरलैंड स्टेट के अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उनके ऊपर डाक टिकट जारी किये हैं। डॉ0 बृजेश के ऊपर डाक टिकट जारी होने से उनके परिवार में अपार खुशी है व बाँदा के लोगों ने उनको बधाई दी है।

यह भी पढ़ें - भैया! मेरी लाश जंगल में लटकी है, देख जाओ, एक महिला के ऑडियो से सनसनी

डॉ. बृजेश अब तक आठ पुस्तकें लिख चुके हैं व 17 पुस्तकें संपादित कर चुके हैं। डॉ. बृजेश वर्तमान में एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। आपके द्वारा यह सम्मान बाँदा के लोगों का सम्मान है।

यह भी पढ़ें - शराबी पति ने पत्नी को इस बजह से मार दी गोली,बच्चे देंगे गवाही

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0