बाँदा : कलेक्ट्रेट में महिला कर्मी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी, कानपुर रेफर

कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली पेट में लगी..

Jan 15, 2022 - 02:27
Jan 15, 2022 - 02:28
 0  7
बाँदा : कलेक्ट्रेट में महिला कर्मी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी, कानपुर रेफर
फाइल फोटो

कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली पेट में लगी और पीठ से बाहर हो गई है,हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। घटना शुक्रवार को आधी रात के समय घटित गुलर नाका में हुई। 

यह भी पढ़ें - झांसी : पुलिस ने 24 घंटे में 327 अपराधी पकड़े

शहर कोतवाली अंतर्गत डीएम कॉलोनी में गली नंबर दो में रहने वाले मुजीब समद उर्फ पप्पू (40)पुत्र फुकरंद समद शुक्रवार की रात अपनी स्कूटी से घर जा रहा था तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली उसके पेट में लगी जो पार कर पीठ की तरफ से बाहर निकल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर घायल की स्कूटी और कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पडा हुआ पाया गया।

घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। हालत सीरियस होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी तरह की  तहरीर नहीं मिली है। उधर कानपुर में घायल का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें - घर से दुकान में सामान लेने गई किशोरी को अगवा कर 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें - बाँदा : होमगार्ड के बेटे की लाश केन नदी के पुल के नीचे मिली, हत्या की आशंका

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0