मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में भारत दोबारा बनेगा विश्व गुरू - आर के सिंह पटेल

बेसिक शिक्षा विभाग एवं वर्ड विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वृंदावन गार्डेंन में शिक्षक सम्मान समारोह..

मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में भारत दोबारा बनेगा विश्व गुरू - आर के सिंह पटेल

चित्रकूट, 

  •  शिक्षक दिवस पर सांसद ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

बेसिक शिक्षा विभाग एवं वर्ड विजन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वृंदावन गार्डेंन में शिक्षक सम्मान समारोह एवं स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : 3 दिन बाद भी गायब नाबालिक लड़की का नहीं लगा कोई सुराग, परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहीं है। शिक्षा से ही गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण संभव है। कहा कि मोदी-योगी के कुशल नेतृत्व में शिक्षकों के सहयोग से भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनेगा। सांसद ने कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन 05 सितम्बर को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गौरवशाली भारत पूरे विश्व को ज्ञान-विज्ञान देने वाला राष्ट्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की अगुवाई करने जा रहा है। वैश्विक महामारी कोराेना काल में सबसे पहले वैक्सीन बनारक विश्व के डेढ़ सौ देशों को देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। शिक्षकों और वैज्ञानिकोें के सहयोग से भारत एक बार फिर से विश्व गुरू बनने जा रहा है।सांसद ने कहा कि पांच साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय बंद होने के कागार पर थे। अब विद्यालयों का कायाकल्प हो चुका है। आधुनिक भारत के निर्माण के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कारक है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में टाइगर रिजर्व बनने से पर्यटन के साथ रोजगार को बढावा

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शैक्षिणिक गुणवत्ता के सुधार की दिशा में सतत प्रयास किया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जा रहा है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में शिक्षा जगत में जो भी कार्य हो रहे हैं, उन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैै।

इस मौके पर उषा रानी त्रिपाठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछार पुरवा, अशर्फीलाल सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलगदहिया, इंद्रेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोह, उमा शंकर पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया, सुभाष सिंह प्राथमिक विद्यालय अहिरानपुर, राम रूप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरिया जगन्नाथ वासी, दानिश मिया रिजवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोहर बरगढ़, राम भूषण पांडये प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी, दिलीप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसहाई, शिवपूजन पांडये पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेरुवा, राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक पुष्पराज सिंह प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा जनपद चित्रकूट इत्यादि शिक्षकों को सांसद आर के सिंह पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, वित्त एवं लेखा अधिकारी पंचानन वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक विद्या सागर पटेल एवं चयनित ग्राम प्रधान एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में बाढ़ और बारिश का ऐसा सैलाब, स्टेट हाइवे पर वाहनों की जगह दौड़ने लगी नांव

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1