अखिलेश सरकार में घबराते थे उद्योगपति - सुरेश खन्ना

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उद्योगपतियों..

अखिलेश सरकार में घबराते थे उद्योगपति - सुरेश खन्ना
अखिलेश यादव / सुरेश खन्ना

लखनऊ, 

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उद्योगपतियों, व्यापारियों और दुकानदारों का विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में उद्योगपति उत्तर प्रदेश में आने से घबराते थे।

रविवार को जारी बयान में श्री खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव को कारोबार की समझ नहीं है। कारोबारियों की सोच तथा समस्याओं के बारे में उनको जानकारी नहीं है। उनके शासनकाल में बड़े उद्योगपति यूपी में निवेश करने से बचते थे, क्योंकि उत्तर प्रदेश गुंडाराज में तब्दील हो गया था।

यह भी पढ़ें - कोविड टीकाकरण को गति देने के लिए चुनावी तर्ज पर होगा प्रबंधन : मंडलायुक्त

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने राज्य में ऐसा औद्योगिक माहौल बना दिया है कि अब राज्य में देश तथा विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश करने के लिए आ रहें हैं। राज्य सरकार को बड़े उद्योगपतियों से चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 


  
श्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटे दुकानदारों, ठेला, पटरी पर छोटा-मोटा सामान बेचने वालों का विशेष ख्याल रखा है। इन लोगों के सुख-दुःख की चिंता करते हुए ही सरकार ने प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन नहीं किया। उन्हें अपनी जीविका को चलाते रहने का अवसर दिया गया। 

यह भी पढ़ें - विश्व रक्तदाता दिवस पर बाँदा डीएम ने रक्तदान कर की शुरूआत, 32 लोगों ने किया रक्तदान

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1